12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयपानी में मिलाई थी नशीली चीज... दिल्ली के बुराड़ी में फ्लैट देखने...

पानी में मिलाई थी नशीली चीज… दिल्ली के बुराड़ी में फ्लैट देखने गई 30 साल की महिला से गैंगरेप

Published on

नई दिल्ली

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में फ्लैट देखने गई 30 साल की एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर समेत दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी रविवार को महिला को एक खाली फ्लैट में ले गए जहां उसे कथित तौर पर पीने के लिए पानी दिया गया। उसमें नशीला पदार्थ मिलाया गया था। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के मुताबिक वह किराए पर रहने के लिए मकान ढूंढ़ रही थी और इसी सिलसिले में एक प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र चौधरी के संपर्क में आई।

पुलिस के बताया कि घर दिखाने के बहाने चौधरी और उसका दोस्त महिला को एक फ्लैट में ले गए जहां उन्होंने कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ पानी पिलाया। महिला ने आरोप लगाया है कि पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई और दोनों ने कथित तौर पर बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद बुराड़ी पुलिस थाना में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...