16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलशाहीन अफरीदी ने बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास, 23 की उम्र में...

शाहीन अफरीदी ने बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास, 23 की उम्र में बना डाला यह महारिकॉर्ड

Published on

कोलकाता

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 31वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के तेज तर्रार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी लय में नजर आए। उन्होंने 3 शानदार विकेट लिए। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास भी रच दिया। उनके नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी मंगलवार को ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ पहला विकेट लेते ही सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए। 23 वर्षीय खिलाड़ी ने 51 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के 52 वनडे मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वह सकलैन मुश्ताक के रिकॉर्ड को पछाड़कर 100 वनडे विकेट लेने वाले सबसे तेज पाकिस्तानी गेंदबाज भी बन गए, जिन्होंने 53 मैचों में विकेट लिए थे।

शाहीन ने अपने 9 ओवर के स्पेल में 1 मेडन ओवर के साथ कुल 23 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने तंजिद हसन, महमूदुल्लाह और नजमुल हुसैन शांटो का शिकार किया था। अफरीदी ने अब तक विश्व कप में खेले गए 7 मैचों में 16 विकेट लिए हैं।पाकिस्तान के इस युवा तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के लिए अब तक 27 टेस्ट, 49 वनडे (बांग्लादेश के खिलाफ मैच हटाकर) और 52 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में शाहीन ने 3.08 की इकॉनमी से 105, वनडे में 5.50 की इकॉनमी से 96 और टी20 में 7.63 की इकॉनमी से 64 विकेट लिए हैं।

बांग्लादेश 204 रन पर हुई ऑल आउट
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जोकि काफी गलत साबित हुआ। शाकिब सेना पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 45.1 ओवर में 204 रन पर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक 56 रन महमूदुल्लाह ने बनाए। लिटन दास ने 45 तो शाकिब ने 43 रन की अच्छी पारी खेली। पाक के लिए शाहीन अफरीदी, वसीम जनियर ने 3-3 विकेट लिए। 2 सफलता हारिस रऊफ को भी मिली। वहीं इफ्तिखार अहमद और उसामा मीर ने भी 1-1 विकेट झटका।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...