16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलशाहीन-फखर ने रोका हार का सिलसिला, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट...

शाहीन-फखर ने रोका हार का सिलसिला, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से पीटा

Published on

कोलकाता

शाहीन अफरीदी की दमदार गेंदबाजी और फखर जमां के 81 रनों की बेहतरीन पारी से पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। लगातार 4 मैचों में मिली हार के बाद पाकिस्तान को टूर्नामेंट में तीसरी जीत मिली है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी बरकरार है। हालांकि यह दूसरे टीमों की हार-जीत पर निर्भर है।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। मैच में बांग्लादेश की पूरी टीम 45.1 ओवर में सिर्फ 204 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 32.3 ओवर में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

फखर और अब्दुल्ला ने की दमदार बैटिंग
पाकिस्तान के लिए इस मैच में ओपनर बल्लेबाज फखर जमां और अब्दुल्ला शफीक ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। फखर जमां को मैच में इमाम उल हक की जगह खेलने का मौका मिला था। बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे फखर जमां ने अब्दुल्ला के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 128 रनों की दमदार साझेदारी की। हालांकि इस बीच अब्दुल्ला 69 गेंद में 68 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

अब्दुल्ला के आउट होने के बाद फखर जमां का तूफान जारी रहा। उन्होंने बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। हालांकि वह अपने शतक से चूक गए, लेकिन तब तक उन्होंने टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। फखर जमां ने 74 गेंद में 81 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और सिर्फ 2 चौके शामिल रहे।

शाहीन ने गेंदबाजी में दिखाया कमाल
पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। शाहीन ने 9 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। शाहीन अफरीदी ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने 51वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की है।शाहीन के अलावा मैच में मोहम्मद वसीम जूनियर ने भी पाकिस्तान के लिए तीन विकेट झटके। वहीं हारिस रऊफ को दो विकेट मिला जबकि इफ्तिखार अहमद और उस्मान मीर के खाते में एक-एक विकेट आया।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...