12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीय'मेरी बेकसूरी का सबूत एअर इंडिया के पास', पेशाब कांड के आरोपी...

‘मेरी बेकसूरी का सबूत एअर इंडिया के पास’, पेशाब कांड के आरोपी शंकर मिश्रा ने किया दावा

Published on

नई दिल्ली,

एअर इंडिया के विमान में सहयात्री पर पेशाब करने की घटना में नया मोड़ आया है. इस मामले में आरोपी शंकर मिश्रा ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाकर कहा है कि मेरी बेकसूरी का सबूत एअर इंडिया के पास है. दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले मे आरोपी शंकर मिश्रा की याचिका पर नोटिस जारी किया है.

एअर इंडिया के विमान में सहयात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से पहले ही एअर इंडिया के पास उनकी बेगुनाही साबित करने के लिए दस्तावेज थे. उन दस्तावेजों की मांग करते हुए उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है.

मिश्रा ने अपनी याचिका में कहा है कि वो दस्तावेज अब तक उन्हें नहीं दिए गए है जो उनकी बेगुनाही साबित करेंगे. एअर इंडिया ने उनकी बेगुनाही साबित करने वाले दस्तावेज छिपा दिए हैं. उनको मीडिया के जरिए उन दस्तावेजों के बारे में जानकारी मिली है.मिश्रा के मुताबिक, एअर इंडिया और केबिन सुपरवाइजर के बीच नवंबर में हुए ईमेल में कहा गया है कि वह नशे में नहीं थे. वह पूरे समय शांत थे.

मिश्रा का कहना है कि जून और जुलाई में मीडिया के सूत्रों के जरिए उस विमान के पायलटों, चालक दल और एअर इंडिया के बीच हुए कुछ पत्राचार और दस्तावेजों में उनको लेकर चौंकाने वाली जानकारी थी. उनमें स्पष्ट रूप से बताया गया था कि उस मामले मे वह निर्दोष थे. इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि एअर इंडिया को उनको कारण बताओ नोटिस देने से बहुत पहले ही पता था कि याचिकाकर्ता निर्दोष है.

बता दें कि फिलहाल यह मामला अपीलीय समिति के समक्ष लंबित है. मिश्रा ने अपीलीय समिति के द्वारा उन्हें संबंधित दस्तावेजों को देने का निर्देश देने में विफल रहने के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

महिला ने क्रू मेंबर की शिकायत भी की थी
इस मामले पर पीड़ित महिला यात्री ने अपनी शिकायत में लिखा था कि मैं फ्लाइट AI102 पर अपनी बिजनेस क्लास यात्रा के दौरान हुई भयानक घटना के बारे में अपनी गहरी निराशा व्यक्त करने के लिए लिख रही हूं. यह मेरी अब तक की सबसे दर्दनाक उड़ान रही है. उड़ान के दौरान, दोपहर के भोजन के तुरंत बाद, लाइट बंद कर दी गई थी. जब मैं सोने की तैयारी कर रही थी, तभी नशे में धुत्त एक यात्री उनकी सीट पर आया और उसने पेशाब कर दी.

दूसरे यात्रियों ने उसे हटाने की कोशिश की फिर भी वह नहीं माना. उन्होंने एआई केबिन क्रू को इस घटना के प्रति असंवेदनशील बताया. उन्होंने कहा कि क्रू ने उन्हें केवल कपड़े बदलने के लिए बस एक जोड़ी पजामा और चप्पल दी, लेकिन हरकत करने वाले पुरुष यात्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.”

7 जनवरी को बेंगलुरु से अरेस्ट हुआ था आरोपी
पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में नशे में धुत शंकर मिश्रा ने बिजनेस क्लास में बैठी 70 साल की महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था. इस मामले पुलिस ने 7 जनवरी को बेंगलुरु से आरोपी को गिरफ्तार किया था.

जानकारी के मुताबिक, घटना के 42 दिन बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका था. मुंबई का रहने वाला शंकर लगातार फरार चल रहा था, जिसके बाद उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया था. बाद में पुलिस ने आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे अरेस्ट किया था.पुलिस ने उसके खिलाफ 354,294,509,510 IPC के तहत केस दर्ज किया है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...