12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयविधानसभा चुनाव: इस डेट से नहीं दिखा सकेंगे एग्जिट पोल, चुनाव आयोग...

विधानसभा चुनाव: इस डेट से नहीं दिखा सकेंगे एग्जिट पोल, चुनाव आयोग ने लगाई रोक

Published on

नई दिल्ली

नवंबर में 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। नतीजे 3 दिंसबर को दारी होंगे। उससे पहले चुनाव आयोग ने किसी भी तरह के एग्जिट पोल पर रोक लगा दी है। एग्जिट पोल पर यह रोक 7 नवंबर सुबह सात बजे से 30 नवंबर की शाम साढ़े छह बजे तक रहेगी। तब तक कोई भी चैनल या मीडिया ‘एग्जिट पोल’ करने, उसके प्रकाशन और उसका प्रचार नहीं कर सकेंगे।

किन राज्यों में कब-कब होगी वोटिंग
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में, सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा। वहीं मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में क्रमश: सात नवंबर, 17 नवंबर, 25 नवंबर और 30 नवंबर को मतदान होगा।चुनावी कानून के प्रावधानों का हवाला देते हुए निर्वाचन आयोग ने उल्लेख किया कि कोई भी व्यक्ति जो इस धारा के प्रावधानों का उल्लंघन करेगा, उसे दो साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों सजा दी जा सकती है।

किसी भी मीडिया को नहीं है इजाजत
आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और नगालैंड में विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर 7 नवंबर, 2023 (मंगलवार) को सुबह सात बजे से लेकर 30 नवंबर, 2023 (बृहस्पतिवार) शाम साढ़े छह बजे के बीच की अवधि को उस अवधि के रूप में अधिसूचित किया, जिस दौरान प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी अन्य माध्यम से एग्जिट पोल करना, उसका प्रकाशन या प्रचार करना प्रतिबंधित रहेगा।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...