16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप के बीच वानखेड़े में सचिन के स्टैच्यू का अनावरण, यहीं...

वर्ल्ड कप के बीच वानखेड़े में सचिन के स्टैच्यू का अनावरण, यहीं खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच

Published on

मुंबई,

भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेला जा रहा है. इसी के तहत भारतीय टीम को अपना 7वां मुकाबला गुरुवार (2 नवंबर) को श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है. मगर उससे पहले एक मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने वानखेड़े में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के स्टैच्यू का इनॉगरेशन किया.

सचिन तेंदुलकर के स्टैच्यू का यह इनॉगरेशन प्रोग्राम एक दिन पहले यानी बुधवार (1 अक्टूबर) की शाम को किया गया. सचिन की प्रतिमा स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर स्टैंड के पास स्थापित की गई है. यह प्रतिमा उनके जीवन के 50 सालों को समर्पित है. बता दें कि सचिन ने इस साल अप्रैल में अपना 50वां जन्मदिन मनाया था.

इसी मैदान पर पूरा हुआ था वर्ल्ड कप जीतने का सपना
सचिन ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला यानी 200वां टेस्ट मैच इसी मैदान पर खेला था. यह मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ था, जिसमें सचिन ने 74 रन बनाए थे. भारत यह मैच पारी और 126 रनों से जीता था. यह स्टेडियम सचिन के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि यहीं पर भारतीय टीम ने अपना दूसरा वर्ल्ड कप खिताब भी जीता था.

2011 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला इसी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था. उस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को करारी शिकस्त देकर खिताब जीता था. इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी पूरा हुआ था.

यह उपलब्धि हासिल करने वाले सचिन दूसरे भारतीय हैं
बता दें कि सचिन ऐसे दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनका स्टैच्यू किसी स्टेडियम में लगा है. पहले दिग्गज क्रिकेटर पूर्व भारतीय कप्तान कर्नल सीके नायडू हैं. उनके तीन अलग-अलग जगह इंदौर का होल्कर स्टेडियम, नागपुर का विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) स्टेडियम और आंध्र प्रदेश के YSR स्टेडियम में स्टैच्यू लगे हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...