16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलमुंबई की सड़कों पर भेष बदलकर निकले सूर्यकुमार यादव, फैन ने दे...

मुंबई की सड़कों पर भेष बदलकर निकले सूर्यकुमार यादव, फैन ने दे दिया बैटिंग पर ज्ञान

Published on

मुंबई

भारतीय टीम का वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन जारी है। वह अब तक एक भी मैच नहीं हारे हैं। टीम इंडिया ने खेले गए 6 के 6 मुकाबलों में जीत हासिल की है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और हाल ही में इंग्लैंड को हराया है। अब भारतीय टीम अपने अगले मैच के लिए मुंबई भी पहुंच गई है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम का सामना श्रीलंका से 2 नवंबर को होने वाला है। रोहित सेना अपना विजयरथ श्रीलंका के खिलाफ भी जारी रखना चाहेगी। हालांकि इस वक्त भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी जबरदस्त हो रखा है। खिलाड़ियों में गजब की यूनिटी देखने को मिल रही है।

वहीं इन सब के बीच जब लोकल बॉय सूर्यकुमार यादव अपने घर मुंबई पहुंचे तो उन्हें कुछ मस्ती सूजी। उन्होंने फैसला किया कि वह अपनी पहचान छुपाकर मरीन ड्राइव जाएंगे और फैंस से बातचीत करेंगे और उनके साथ कुछ पल बिताएंगे। सूर्या ने फुल स्लीव की शर्ट पहनी, सर पर कैप लगाया, मास्क का इस्तेमाल किया और काला चश्मा लगाया।यादव ने अपने आप को पूरी तरह से कवर कर लिया। तैयार होने के बाद लग ही नहीं रहे थे कि वह सूर्यकुमार यादव हैं। रविंद्र जडेजा भी उन्हें पहचान नहीं पाए थे।

कैमरामेन बनकर सूर्यकुमार यादव मरीन ड्राइव पहुंच गए और फैंस से बातचीत करने लगे। उन्होंने एक से पूछा कि आसपास क्या अच्छा खाने को मिलता। वहीं एक से पूछा कि उनका फेवरेट खिलाड़ी कौनसा है। मजा तो तब आया जब एक क्रिकेट प्रेमी ने सूर्या से ही कह दिया कि, ‘सूर्या को बैटिंग थोड़ी आती है, उन्हें और सुधार करना चाहिए।’

हालांकि अंत में उन्होंने अपना मास्क हटाया और अंत में फैन से मुलाकात भी की। यह वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव के इंस्टाग्राम पेज के साथ कॉलेब कर शेयर की है। सूर्या को अब तक वर्ल्ड कप में खेलने का इतना मौका नहीं मिला है। लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ की मुश्किल विकेट पर 49 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...