16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलन्यूजीलैंड को लगातार चार जीत के बाद मिली हार की हैट्रिक, साउथ...

न्यूजीलैंड को लगातार चार जीत के बाद मिली हार की हैट्रिक, साउथ अफ्रीका ने एकतरफा मैच में चटाई धूल

Published on

पुणे

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 32वां मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इन फॉर्म साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका ने कोहराम मचाकर कीवी टीम को एकतरफा मैच हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने 190 रन से न्यूजीलैंड को रौंदा। इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम टॉप पर आ गई है।

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 358 रन का टारगेट रखा था। लेकिन इस पहाड़नुमा लक्ष्य के नीचे कीवी टीम दब गई और वह पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाए। न्यूजीलैंड 167 रन पर 35.3 ओवर में ऑल आउट हो गई।

कीवी टीम की ओर से सर्वाधिक 60 रन 4 चौके और 4 छक्के की मदद से ग्लेन फिलिप्स ने बनाए। वह आखिरी गेंद तक लड़ते रहे। इसके अलावा विल यंग ने 33 तो डेरिल मिचेल ने 24 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा 4 विकेट केशव महाराज ने लिए। मार्को यानसन ने भी 3 विकेट झटके। वहीं गेराल्ड कोएट्जी ने 2 विकेट लिए जबकि कागिसो रबाडा के हाथ भी एक सफलता लगी।

डिकॉक और डुसेन ने जमाए शतक
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे क्विंटन डिकॉक और रासी वान डर डुसेन ने जीवनदान का फायदा उठाकर शतक जमाए। इससे दक्षिण अफ्रीका ने धीमी शुरुआत के बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट पर 357 रन का विशाल स्कोर बनाया। डिकॉक ने 116 गेंद पर 10 चौकों और तीन चौकों की मदद से 114 रन बनाए। डुसेन ने 118 गेंद पर 133 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी की।

इनके अलावा ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजे गए डेविड मिलर ने 30 गेंद पर चार छक्कों की मदद से 53 रन की तूफानी पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी 10 ओवर में 119 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने 77 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं ट्रेन्ट बोल्ट और जिमी नीशम को भी 1-1 सफलता मिली। यह न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी हार है। उन्हें भारत, ऑस्ट्रेलिया और अब साउथ अफ्रीका ने भी हरा दिया है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...