10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयमहादेव ऐप के प्रमोटर्स ने भूपेश बघेल को दिए 508 करोड़ रुपये?...

महादेव ऐप के प्रमोटर्स ने भूपेश बघेल को दिए 508 करोड़ रुपये? ED ने किया दावा, जांच जारी

Published on

नई दिल्ली

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले ईडी ने सीएम भूपेश बघेल को लेकर बड़ा दावा किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी का कहना है कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रोमोटर्स ने सीएम भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए। ईडी का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। चुनाव से पहले इस आरोप के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल गर्माने के आसार बढ़ गए हैं। इससे पहले ईडी ने गुरुवार को राज्य में 5.39 करोड़ रुपये जब्त किए थे।

गिरफ्तार शख्स ने कबूला
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने पैसे का लेन-देन करने वाले एक व्यक्ति का बयान दर्ज किया है। उसने आरोप लगाया है कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं। ईडी ने कहा कि यह जांच का विषय है। एजेंसी चुनाव वाले राज्य छत्तीसगढ़ में पैसे का लेन-देन करने वाले असीम दास के पास से 5.39 करोड़ रुपये बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर चुकी है।

महादेव ऐप के खिलाफ हो रही जांच
ईडी महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप और उसके प्रमोटर्स के खिलाफ मनीलॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच कर रही है। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि असीम दास से पूछताछ , उसके पास से बरामद फोन की फोरेंसिक जांच और शुभम सोनी (महादेव नेटवर्क के उच्च पदस्थ आरोपियों में से एक) की तरफ से भेजे गए ईमेल की पड़ताल से कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं। पता चला है कि महादेव ऐप के प्रमोटर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अतीत में नियमित तौर पर भुगतान करते रहे हैं। साथ ही अब तक लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। ईडी ने कहा कि यह जांच का विषय है

‘प्रीपेड सीएम हैं बघेल’
इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर हमला किया। शाह ने बघेल को प्रीपेड सीएम बताया। उन्होंने कहा कि बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता के पैसे को दिल्ली दरबार में पहुंचाने का काम किया है। राज्य में एक रैली के दौरान कहा छत्तीसगढ़ के खजाने पर अधिकार दलित, आदिवासी और पिछड़ों का है। उन्होंने आरोप लगाया कि बघेल ने छत्तीसगढ़ के खजाने को एटीएम बनाकर दिल्ली में भाई-बहन के चरणों में चढ़ाया है।.छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में सात नवंबर जबकि दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...