10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयबदला लेने के लिए देवी देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीर करता था शेयर,...

बदला लेने के लिए देवी देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीर करता था शेयर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ऐसे दबोचा

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की IFSO की टीम ने हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह दूसरों से बदला लेने के लिए भी इस तरह की हरकतें करता था। उसकी पहचान 20 साल के आदर्श सैनी के रूप में हुई है। वह BBA पढ़ाई कर चुका है और पिता उत्तराखंड में सरकारी मुलाजिम हैं।

डीसीपी हेमंत तिवारी ने बताया की देवी देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने के संबंध में 29 अक्तूबर को दिल्ली महिला आयोग की ओर से दिल्ली पुलिस को शिकायत दी गई थी। उस शिकायत पर संज्ञान लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। टेक्निकल छानबीन से जब इस संबंध में जांच शुरू की गई तो एक राहुल कुमार का लोकेशन बिहार के दरभंगा में मिला। उससे जब पूछताछ की गई, तो उसका इस मामले में पुलिस को कोई इनवोलवमेंट नहीं मिला। यह पता चला कि कोई व्यक्ति राहुल कुमार के नाम पर आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर उसकी छवि खराब करने और झूठे मामले में फंसाने के लिए उसके नाम का उपयोग कर रहा है।

फिर एसीपी जय प्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर अवधेश को टीम उस मास्टरमाइंड की पहचान करने के लिए लगातार काम करने लगी। जो नकली ई-मेल के माध्यम से आपत्तिजनक तस्वीर भेज रहा था, उसका पता लगाना शुरू किया। क्योंकि आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए कई आनलाइन उपाय का इस्तेमाल किया था। अपनी दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों को अंजाम देने के लिए विभिन्न नकली ई-मेल खातों के तहत काम किया। छानबीन के दौरान पुलिस की टीम को पता चला कि इस अपराध के पीछे आदर्श सैनी का हाथ है, जो इस वक्त हरिद्वार, उत्तराखंड में है। इसके बाद टीम ने उसे वहां से दबोच लिया।

पुलिस को उस आरोपी ने बताया कि वह एक प्राइवेट इंस्टीचयूट से अभी हाल में ही एमबीए की पढ़ाई पूरी की हुई थी। आरोपी किसी राहुल कुमार के नाम पर लोगों से संपर्क करता था और ई-मेल की मदद से उन्हें फोटो साझा करने के साथ बेचने का भी आश्वासन देता था। पुलिस को यह पता चला की वह विभिन्न आनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म पर आनलाइन गेमिंग का काम करता था। शुरू कर दिया था। उसने गेमिंग वेबसाइट बनाई थी और ग्राहकों को गेमिंग आइडी मुहैया कराता था और बदले में उसे अच्छी कमाई होती थी। लेकिन बिहार के रहने वाले राहुल कुमार नामक युवक ने एक गेमिंग वेबसाइट बनाई जो उसकी वेबसाइट से मिलती जुलती थी। इस कारण उसकी कमाई में जबरदस्त कमी आई।

उसी का बदला लेने के लिए आदर्श सैनी ने फिर राहुल कुमार को फर्जी मामले में फंसाने की साजिश रची और राहुल कुमार के सभी डिटेल ऑनलाइन साइट से लेकर उसका उपयोग करके देवी देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीर आनलाइन प्रसारित करने लगा। और वही एक अपूर्व वर्मा नाम से दिल्ली महिला आयोग को भी शिकायत भेजकर मामले को तूल देने लगा था।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...