9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयसिवन नहीं चाहते थे एस सोमनाथ बनें अगले ISRO चीफ! किताब में...

सिवन नहीं चाहते थे एस सोमनाथ बनें अगले ISRO चीफ! किताब में दावे के बाद मच गया हंगामा

Published on

नई दिल्ली

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने हाल ही में अपने जीवन पर एक किताब लिखी है। मलयाली भाषा में लिखी इस किताब में इसरो चीफ ने अपने शुरुआती जीवन से लेकर कई अनुभवों को साझा किया है। लेकिन इस किताब में लिखी गई एक बात ने सबका ध्यान खींचा है। दक्षिण भारत के मीडिया संस्थानों ने दावा किया है कि इस किताब में एस सोमनाथ ने तब के इसरो प्रमुख के सिवन के बारे में बड़ा खुलासा किया है। मीडिया संस्थानों का कहना है कि एस सोमनाथ ने लिखा है कि के सिवन नहीं चाहते थे वह इसरो के अगले चीफ बनें। यही नहीं सोमनाथ ने अपनी किताब में चंद्रयान-2 की असफलता पर भी बात की है।

किताब में ऐसा क्या कि मच गया हंगामा
दक्षिण भारत की मीडिया ने किताब के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि तत्कालीन इसरो चीफ के सिवन एस सोमनाथ के इस पद के बीच में बाधा बने थे। वह नहीं चाहते थे कि एस सोमनाथ इसरो के अगले चीफ बनें। वहां की मीडिया का कहना है कि यह बड़ा खुलासा एस सोमनाथ ने अपनी किताब Nilavu Kudicha Simhangal में किया है। हालांकि एस सोमनाथ ने जब न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बात की तो उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। सोमनाथ ने पीटीआई को बताया कि मैंने किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की थी। मेरा निशाना किसी एक व्यक्ति पर नहीं था।

एस सोमनाथ ने बताया पूरा सच
दक्षिण भारत के मीडिया की ओर से किए जा रहे दावे पर खुद एस सोमनाथ ने सच बताया। अपनी किताब में उस बात का जिक्र करते हुए कहा कि जब इंसान किसी ऊंचे पद पर जाने की कोशिश करता है तब कई तरह की दिक्कतें आती हैं। मेरे जीवन में भी कई तरह की चुनौतियां आई थीं। मैंने अपनी किताब में किसी एक व्यक्ति का नाम नहीं लिया है और न ही किसी एक आदमी पर मैंने आरोप लगाए हैं। मैंने बस मुद्दे को उठाया था।

क्यों फेल हुआ चंद्रयान-2, इसरो चीफ से जानिए
एस सोमनाथ ने बातचीत में यह भी बताया कि चंद्रयान-2 क्यों फेल हुआ था? सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-2 मिशन को जल्दबाजी के चक्कर में फेल हुआ था। उसके लिए जितने टेस्ट किए जाने चाहिए थे, वो नहीं हुए। मीडिया में भी यह दावा किया गया है कि सोमनाथ ने लिखा है कि चंद्रयान-2 के विफल होने पर जो गलतियां हुईं उन्हें छिपाया गया। सोमनाथ ने कहा कि जो जैसा हो रहा है उसे उसी तरह बताना चाहिए।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...