11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली की जहरीली हवा का हार्ट अटैक से सीधा कनेक्शन, कार्डियोलॉजिस्ट ने...

दिल्ली की जहरीली हवा का हार्ट अटैक से सीधा कनेक्शन, कार्डियोलॉजिस्ट ने क्या नया दावा कर दिया?

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में दमघोंटू हवा ने लोगों की हालत खराब कर रखी है। एयर क्वॉलिटी इंड़ेक्स भी 500 के पार जा चुका है। मतलब हालत चिंताजनक है। इस बीच एक और खबर चिंता में डालस सकती है। बेंगलुरु के सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक कृष्णमूर्ति ने रविवार को चेतावनी दी है कि दिल्ली की प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से दिल के दौर के कारण मौत का भी खतरा बढ़ सकता है।

इसलिए बढ़ जाता है दिल के दौरे के कारण मौत का खतरा
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक कृष्णमूर्ति ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा कि वायु प्रदूषण हृदय संबंधी घटनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण और कम-मान्यता प्राप्त जोखिम फैक्टर है।’ डॉ. दीपक ने आगे लिखा कि पीएम 2.5 के हावी रहने के कारण एंडोथेलियल डिसफंक्शन के साथ धमनियों में खून का धीमा प्रवाह होता है। सूजन के कारण एथेरोस्क्लेरोसिस और थ्रोम्बस (थक्का बनना) में तेजी आती है। इस बात पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है कि बढ़े हुए पीएम 2.5 स्तरों के संपर्क में आने से भी दिल के दौरे के कारण मौत का खतरा बढ़ जाता है। दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण यह खतरा अधिक बढ़ गया है।

सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत
हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) ने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार इस खतरे को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। डॉक्टर ने इन्फोग्राफिक्स साझा करते हुए बताया कि हृदय रोगों से होने वाली 25 प्रतिशत मौतें घातक वायु प्रदूषण के संपर्क में आने का परिणाम थीं। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार, एक और धुंध भरे दिन में रविवार को दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ बनी रही और एक्यूआई 482 पर रहा। यह हवा सेहत के लिए बहुत खतरनाक है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...