9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयसीएम योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया एक्स पर देश के दूसरे सबसे चर्चित...

सीएम योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया एक्स पर देश के दूसरे सबसे चर्चित राजनेता, उनसे पहले कौन पता

Published on

लखनऊ

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्वाधिक चर्चित राजनेताओं में शुमार हैं। हैशटैग ट्रैकिंग टूल ‘ट्वीट बाइंडर’ ने इसकी पुष्टि की है। ट्वीट बाइंडर की ओर से जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार अक्टूबर 2023 में पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जिस राजनेता के अकाउंट की सर्वाधिक चर्चा हुई है वो सीएम योगी आदित्यनाथ हैं। ट्वीट बाइंडर की इस रैंकिंग को भारत में एक्स यूजर्स द्वारा 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पोस्ट की संख्या के आधार पर तैयार की है। उल्लेखनीय है कि ट्वीट बाइंडर एक हैशटैग एनालिटिक्स और फॉलोअर ट्रैकिंग टूल है। यह ट्विटर हैशटैग एनालिटिक्स और ट्विटर मॉनिटरिंग के लिए डिजाइन किया गया है।

ट्वीट बाइंडर की रैंकिंग के अनुसार अक्टूबर में एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अकाउंट पर सर्वाधिक चर्चा की गई है, जबकि इसके बाद सीएम योगी दूसरे राजनेता हैं जिन पर चर्चा हुई है। यह सोशल मीडिया पर सीएम योगी की बढ़ती लोकप्रियता का उदाहरण है। लोकप्रियता के मामले में सीएम योगी कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी से कहीं आगे हैं।

विराट कोहली दूसरे नंबर पर
ओवरआल सूची की बात करें तो पीएम मोदी, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और साउथ के एक्टर विजय ही सीएम योगी से आगे हैं। यहां तक कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, बॉडीवुड एक्टर सलमान खान, राहुल गांधी, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे सेलेब्रिटी भी सीएम योगी से बहुत पीछे नजर आते हैं।

प्रदेश ही नहीं, देश-विदेशों में भी योगी की धूम
अपनी लोक कल्याणकारी नीतियों, अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की शैली के चलते प्रदेश ही नहीं बल्कि देश और देश की सीमाओं को लांघते हुए वैश्विक पटल पर सीएम योगी की पहुंच बढ़ती जा रही है। पड़ोसी देश पाकिस्तान से लेकर ऑस्ट्रेलिया, इजरायल, अमेरिका और इंग्लैंड तक सीएम योगी के नाम की धूम है। देश के पांच राज्यों में चल रहे विधान सभा चुनाव प्रचार में योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री मोदी के बाद सर्वाधिक डिमांडिंग शख्सियत हैं।

सबसे सक्रिय राजनेता हैं सीएम योगी
सोशल मीडिया पर सीएम योगी की गिनती सबसे सक्रिय और लोकप्रिय राजनेता के रूप में है। सीएम योगी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 2.65 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 77 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी सक्रिय हैं।

कू एप पर भी उनके फॉलोअर्स की संख्या 68 लाख है और इस प्लेटफॉर्म पर वह फॉलोअर्स के मामले में सबसे ऊपर हैं। हाल ही में सीएम योगी का वॉट्सएप चैनल भी शुरू हुआ है, जिसमें करीब 15 लाख फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं। लोकप्रियता के मामले में विपक्ष का कोई कोई नेता सीएम योगी के आसपास भी नहीं है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...