16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeखेलWorld Cup के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड हुआ सस्पेंड, विश्व चैंपियन बनाने...

World Cup के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड हुआ सस्पेंड, विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान को दी जिम्मेदारी

Published on

नई दिल्ली

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में किसी तरह सेमीफाइनल में पहुंचने की जद्दोजहत में लगी हुई है वहीं उनके देश में बड़ी कार्रवाई हो गई है। देश के खेल मंत्री रोशन राणासिंघा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को ही सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा को बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेशन का अंतरिम अध्यक्ष बनाया है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड हुआ सस्पेंड
खेल मंत्री रोशन राणासिंघे ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की एक्सेक्यूटिव कमेटी को नोटिस जारी किया है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई बोर्ड के अधिकारियों के व्यवहार को लेकर दी गई ऑडिट रिपोर्ट के बाद ये फैसला किया है।

राणातुंगा को दी गई अहम जिम्मेदारी
बोर्ड का काम देखने के लिए सात सदस्यों की अंतरिम समिति बनाई गई है जिसमें तीन रिटायर जज भी शामिल हैं। इस कमेटी का अध्यक्ष अर्जुन राणातुंगा को बनाया गया है। राणा तुंगा ने साल 1996 में श्रीलंका को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था।

श्रीलंकाई फैंस टीम के प्रदर्शन से काफी नाराज हैं और इसकी वजह बोर्ड के अधिकारियों को मानते हैं। शनिवार को उन्होंने बोर्ड के हेडक्वार्टर के सामने धरना किया। बोर्ड के सचिव मोहन डि सिल्वा ने अपना पद छोड़ दिया था। खेल मंत्री ने बाकी सदस्यों को सोमवार को पद से बर्खास्त कर दिया और उनकी जगह बोर्ड का संचालन करने के लिए अंतरिम समिति बनाई। इससे पहले खेल मंत्री ने वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 302 रनों की हार के बाद सबके इस्तीफे की मांग की थी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...