9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में फिर लौटा ऑड-ईवन... पॉल्यूशन के बीच 13 से 20 नवंबर...

दिल्ली में फिर लौटा ऑड-ईवन… पॉल्यूशन के बीच 13 से 20 नवंबर तक सख्त नियम लागू

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच केजरीवाल सरकार ने एक बार फिर ऑड-ईवन लागू करने का फैसला किया है. यह ऑड -ईवन 13 से 20 नवंबर तक लागू रहेगा. सरकार के फैसले के मुताबिक, दिल्ली में BS 3 पेट्रोल और BS 4 डीजल कार पर बैन जारी रहेगा और किसी भी तरह का निर्माण नहीं होगा. इसके अलावा दिल्ली में अब 6वी, 7वी, 8वी, 9वी, और 11वी की फिजिकल क्लास 10 नवंबर तक बंद रहेंगी.

किस दिन कौन सी गाड़ियां चलेंगी?
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ”वायु प्रदूषण को देखते हुए ऑड-ईवन वाहन प्रणाली 13 से 20 नवंबर तक एक सप्ताह के लिए लागू रहेगी. उस एक सप्ताह के ऑड-ईवन की समीक्षा करके, उस समय जो प्रदूषण की स्थिति होगी उसकी समीक्षा करके आगे का निर्णय लिया जाएगा.’

ऑड- ईवन के दौरान ऑड वाले दिन 1, 3, 5, 7 और 9 नंबर वाली गाड़ियां (जिनके लास्ट में ये नंबर हैं) वहीं चलेंगी. ईवन वाले दिन जिन गाड़ियों के नंबर के लास्ट में 0, 2, 4, 6 और 8 नंबर हैं वो गाड़ियां चलेंगी.

समीक्षा के बाद बढ़ाया जा सकता है फैसला
परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इसके लिए संबंधित विभाग जिसमें ट्रांसपोर्ट विभाग और दिल्ली पुलिस भी शामिल हैं, उनकी बैठक कल यानि 7 नवंबर को आयोजित की जाएगी.गोपाल राय ने कहा कि समीक्षा करने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा कि इसे आगे बढ़ाया जाए या नहीं.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...