17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालभाइयों के बीच कलह से कांग्रेस की लगेगी 'लंका' या BJP की...

भाइयों के बीच कलह से कांग्रेस की लगेगी ‘लंका’ या BJP की लॉटरी? भोपाल उत्तर सीट का गणित

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधानसभा की सात सीटें हैं। इनमें से भोपाल उत्तर कई मायनों में खास है। सबसे अहम बात यह है कि यह सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट है। इस बार भाइयों के बीच झगड़े ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, बीजेपी की तरफ से आलोक शर्मा यहां से प्रत्याशी हैं। नवभारत टाइम्स ने जमीनी हालात को समझने के लिए स्थानीय लोगों से बात की है। आखिर भोपाल उत्तर में किसके पक्ष में इस बार हवा है।

दरअसल, भोपाल उत्तर सीट से आरिफ अकील 6 बार से विधायक हैं। सिर्फ 1993 में एक बार बीजेपी के रमेश शर्मा गुट्टू भैया ही जीत पाए थे। वहीं, 2008 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी। उनकी हार महज 4026 वोटों से हुई थी। 15 साल बाद फिर आलोक शर्मा मैदान में हैं। इस बार उनका सामना आरिफ अकील के मंझले बेटे आतिफ अकील से है।

कांग्रेस को कांग्रेसियों से ही चुनौती
भोपाल उत्तर मध्य प्रदेश की एकमात्र सीट है, जहां पर कई सालों बाद कांग्रेस को कांग्रेसियों से ही चुनौती है। विधायक आरिफ अकील के भाई आमिर अकील अपने भतीजे के विरोध में निर्दलीय मैदान में हैं। कांग्रेस से ही बागी हुए नासिर इस्लाम भी निर्दलीय मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी ने यहां से पूर्व पार्षद मोहम्मद सऊद को टिकट दिया है। अब कांग्रेस के ही तीन बागी अधिकृत प्रत्याशी आतिफ के विरोध में मैदान में हैं, जबकि यहां से बीजेपी के प्रत्याशी आलोक शर्मा हैं। उनके लिए राह आसान हो रही है।

भारत टॉकीज के पास के मतदाता दीपेश जैन ने बताया कि इस बार पहली बार ऐसा हुआ है कि भोपाल उत्तर सीट का मुकाबला रोचक हो गया है। यहां पर अब कांग्रेस की लड़ाई अपने ही चार नेताओं के बीच होना हैं। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि जीत का उंट किस करवट बैठता है।

क्यों खास है भोपाल उत्तर सीट
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की एकमात्र भोपाल उत्तर सीट मुस्लिम बहुल सीट है। यहां पर आधी से अधिक आबादी मुस्लिम है, जबकि सिंधी वोटर्स की संख्या भी कम नहीं है। वहीं, इस सीट में पुराने भोपाल का बहुत ज्यादा हिस्सा है।

विधायक के नाम पर बस गया नगर
आरिफ अकील ने विधायक रहते हुए यहां पर कई लोगों को बसाया है। इसका परिणाम यह हुआ कि इस सीट में एक नगर बसा है जिसका नाम ‘आरिफ नगर’ रख दिया गया है। लोगों का आरोप है कि यहां पर अधिकांश अवैध अतिक्रमण है।

आरिफ अकील का टिकट क्यों कटा?
विधायक आरिफ अकील बहुत ज्यादा बीमार हैं। इसलिए उन्होंने अपने मंझले बेटे आतिफ को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। कांग्रेस ने आतिफ को ही टिकट दिया है। कमाल की बात यह है कि आतिफ को जब उत्तराधिकारी बनाया जा रहा था, तभी मंच से विधायक के बड़े बेटे ने विरोध जताया था। वहीं, भाई आमिर भी विरोध में उतर गए थे।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...