13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : विवादित वीडियो में दिखा केंद्रीय मंत्री का बेटा, साजिश...

मध्य प्रदेश : विवादित वीडियो में दिखा केंद्रीय मंत्री का बेटा, साजिश बताकर दर्ज कराई FIR

Published on

मुरैना ,

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर नेताओं के ऑडियो और वीडियो वायरल हो रहे हैं. अब ताजा मामला केंद्रीय मंत्री और दिमनी से बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर उर्फ रामू भैया से कथित तौर पर जुड़े एक वीडियो का है. इस वीडियो में एक बिचौलिए के जरिए खदान कारोबारियों से करोड़ों रुपए के लेने की बात हो रही है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया सलाहकार ने इस मामले की जांच ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग से कराने की मांग की है. आरोपों के बाद केंद्रीय मंत्री के बेटे ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छवि धूमिल करने का मामला दर्ज कराया है. साथ ही इस वीडियो को संपादित बताया है.

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने यह वीडियो शेयर कर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे पर बड़ा आरोप लगाया है. बबेले ने अपने X हैंडल से लिखा, ”प्रिय ED, CBI, Income Tax यह वीडियो वायरल हो रहा है. कृपया इसकी सत्यता की जांच करें. इसमें भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी के चिरंजीवी देवेंद्र तोमर करोड़ों रुपये के लेनदेन की बातचीत करते प्रतीत हो रहे हैं. चुनाव आचार संहिता के बीच ये काले धन की बात हो रही है या गोरे धन की? कृपया जांच कर स्पष्ट करें.”

वीडियो में कथित तौर पर देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर उर्फ रामू को बिचौलिया भैया और गुरुजी कहकर संबोधित करता नजर आ रहा है. कॉल पर बिचौलिया किसी त्यागी उपनाम वाले आरबीआई के रिटायर्ड कमिश्नर के माध्यम से किसी को 100 करोड़ रुपए देने को तैयार हो जाने की बात कह रहा है. इसके अलावा पंजाब राजस्थान की एक पार्टी से 39 करोड़ रुपए की डील फिक्स होने की जानकारी दी जा रही है. गौरतलब है कि तत्कालीन ग्वालियर सांसद नरेंद्र सिंह तोमर साल 2014 से 2019 के बीच केंद्रीय इस्पात और खनन मंत्री थे. मौजूद वक्त में तोमर केंद्र सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री हैं.

छवि को धूमिल करने की साजिश: देवेंद्र
इसको लेकर मुरैना के सिविल लाइन थाने में एक केस दर्ज करवाया गया है. फरियादी देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने अपनी शिकायत में कहा, कूटरचित वीडियो को वायरल कर मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है और नकारात्मक माहौल बनाया जा रहा है. ऐसी कोई भी धनराशि मुझ समेत मेरे परिवार और न ही उनसे जुड़े किसी भी व्यक्ति के बैंक खाते में जमा हुई है. यह पूरी तरह से झूठ और मनगढ़ंत है. इस साजिश से जुड़े आरोपियों की पहचान करके सख्त कार्रवाई की जाए.

वीडियो हटाने का अनुरोध
देवेंद्र सिंह तोमर ने पुलिस से आईटी एक्ट के 69 ए सेक्शन के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो को हटाने का भी अनुरोध किया है. साथ ही कथित कूटरचित वीडियो भी एक पेन ड्राइव के जरिए पुलिस को सौंपा है. उधर, शिकायत मिलने पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 469 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

इनका कहना
एएसपी मुरैना अरविंद ठाकुर का कहना है कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी छवि को धूमिल करने एक पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल किया गया है जो कि राजनीतिक षड्यंत्र है. वीडियो वायरल करने वाले अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...