9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीय500, 600... दिल्‍ली के बढ़ते एयर पलूशन पर AIIMS के पूर्व डायरेक्‍टर...

500, 600… दिल्‍ली के बढ़ते एयर पलूशन पर AIIMS के पूर्व डायरेक्‍टर रणदीप गुलेरिया की चेतावनी पढ़ लीजिए

Published on

नई दिल्‍ली

राजधानी दिल्‍ली में एयर पलूशन ने हाल बेहाल कर रखा है। तमाम कोशिशों के बावजूद एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स (AQI) लगातार बढ़ रहा है। ग्रैप-4 लागू कर दिया गया है। इसके अलावा 13 से 20 नवंबर तक के लिए ऑड-ईवन सिस्‍टम वापस लाने का फैसला किया गया है। इस बीच एम्स के पूर्व निदेशक और वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बड़ी चेतावनी दी है। उन्‍होंने उन लोगों को घर में रहने की सलाह दी है जिन्‍हें ज्‍यादा जोखिम है। इनमें गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, बच्‍चे, सांस के मरीज, कम इम्‍युनिटी वाले लोग शामिल हैं। डॉ गुलेरिया ने कहा है कि अगर बाहर जाना जरूरी है तो लोग मास्क लगाकर निकलें।

दिल्‍ली के बढ़ते वायु प्रदूषण ने चिंता पैदा कर दी है। हर गुजरते दिन के साथ महानगर की आबोहवा बिगड़ती जा रही है। इसने स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी मुश्किलें भी पैदा कर दी हैं। अस्‍पतालों में सांस के रोगियों की संख्‍या में इजाफा हुआ है। इन सब के बीच सीनियर पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. रणदीप गुलेरिया ने वॉर्निंग दी है। उन्‍होंने कहा है कि सांस, दिल के मरीजों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्‍चों और कम इम्‍युनिटी वालों ज्‍यादा सतर्क रहने की जरूरत है। ये ज्‍यादा जोखिम वाले समूह में हैं। इस समूह के लोगों को घर के अंदर ही रहना चाहिए। बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर आना चाहिए। अगर वो घर से बाहर आ भी रहे हैं तो उन्हें मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।

डॉ गुलेरिया के मुताबिक, बहुत जरूरी स्थिति में तभी निकलें जब धूप निकल आए। धूप में ग्राउंड लेवल पर प्रदूषण तुलना में कम होता है। गर्म हवा से पल्‍यूटेंट ऊपर चले जाते हैं। जबकि सुबह और शाम को पल्‍यूटेंट ग्राउंड लेवल पर ज्‍यादा होते हैं। यही कारण है कि एम्‍स के पूर्व प्रमुख ने वरिष्ठ नागरिकों को सलाह दी है कि वे सुबह जल्दी या देर शाम को सैर पर न जाएं।

डॉ गुलेरिया एयर प्यूरीफायर को लेकर भी बोले हैं। उन्‍होंने कहा है कि इसे लेकर मजबूत डेटा नहीं हैं। कुछ आंकड़े हैं जो कहते हैं कि एयर प्‍यूरीफायर कुछ हद तक मदद कर सकते हैं। लेकिन, इन्‍हें लेकर और स्‍टडीज की जरूरत है। ऐसे में इन पर बहुत भरोसा नहीं किया जा सकता है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...