6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रफेसर ने मंदिर में स्टूडेंट से की शादी फिर रेप का आरोप,...

प्रफेसर ने मंदिर में स्टूडेंट से की शादी फिर रेप का आरोप, हाई कोर्ट में पता चली हैरान करने वाली कहानी

Published on

नई दिल्ली

भारत में गुरु और शिष्य का रिश्ता काफी पवित्र माना जाता है। माता-पिता के बाद अगर आदमी के जीवन में किसी का स्थान उस बराबर का होता है तो वह गुरु ही है। लेकिन, दिल्ली हाई कोर्ट में जो मामला सामने आया है उसने दोनों के रिश्तों की अलग ही परिभाषा गढ़ी है। पहले तो कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र के ऊपर शिक्षिका ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। केस हाई कोर्ट पहुंचते ही इसकी अलग ही कहानी पता चली। दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी छात्र को जमानत देते हुए कहा कि शिक्षिका एक साल से भी अधिक समय से उसके साथ रिलेशनशिप में थी। वह भी तब जब वह पहले सी ही शादीशुदा है। यही नहीं महिला ने छात्र के साथ एक मंदिर में सात फेरे भी लिए थे।

दिल्ली हाई कोर्ट ने खोल दी टीचर की पोल
दिल्ली हाई कोर्ट ने 20 साल के कॉलेजी छात्र को जमानत देते हुए कहा कि पीड़िता परिपक्व और 35 वर्षीय विवाहित महिला है और उसका एक साल से भी अधिक समय से स्टूडेंट के साथ प्रेम संबंध था तथा वह अब तक वैवाहिक उम्र के नहीं हुए किसी व्यक्ति के साथ संबंध बनाने के अंजाम से भलीभांति अवगत भी थी। जस्टिस सौरभ बनर्जी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि महिला गुरुग्राम के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। उन्होंने सब जानते हुए आरोपी के साथ आगे बढ़ना अपनी मर्जी से चुना होगा।’ अदालत ने कहा कि उसके समक्ष उपलब्ध सबूतों से पता चलता है कि आरोप लगाने वाली महिला का स्टूडेंट के लिए प्रेम और जुड़ाव था। जज ने कहा कि आवेदक का जीवन बेदाग रहा है और अग्रिम जमानत के मानकों को वह पूरा करता है।

अदालत ने हालिया आदेश में कहा, ‘यह अदालत इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं कर सकती कि आरोप लगाने वाली महिला पूरी तरह से परिपक्व और 35 साल की महिला है, और जब उसने आवेदक के साथ संबंध बनाया, तब लड़के की उम्र 20 साल के करीब थी। इस तथ्य को लेकर भी कोई विवाद नहीं है कि आरोप लगाने वाली महिला पहले से शादीशुदा है, लेकिन अब तलाक लेने की प्रक्रिया में है।’

महिला प्रोफेसर ने क्या बताया?
महिला प्रोफेसर ने बताया कि उसकी आरोपी से फरवरी 2022 में मुलाकात हुई थी और मई 2022 में आधिकारिक यात्रा के दौरान मनाली में दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली और छात्र ने भविष्य में कानूनी रूप से शादी करने का वादा किया। यह भी आरोप लगाया गया है कि छात्र के साथ रिश्ते में रहने के दौरान वह महिला दो बार गर्भवती हुई। अदालत ने टिप्पणी की कि फरवरी 2022 को संपर्क में आने के बाद से शिकायत दर्ज करने के बीच महिला ने कभी किसी तरह की शिकायत आरोपी के खिलाफ नहीं की और न ही FIR दर्ज कराने में हुई देरी का तार्किक स्पष्टीकरण दिया। अदालत ने कहा, ‘मौजूदा प्राथमिकी 19 जुलाई 2023 को दर्ज की गई, जबकि आरोप लगाने वाली महिला ने स्वीकार किया है कि वह फरवरी 2022 में आरोपी के संपर्क में आई थी और प्राथमिकी दर्ज होने तक, एक साल से अधिक समय तक उनका आपस में संबंध रहा।’

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...