17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश चुनाव... सीहोर में 1415 बुजुर्गों-दिव्यांगों ने डाला वोट, दिखा गजब...

मध्य प्रदेश चुनाव… सीहोर में 1415 बुजुर्गों-दिव्यांगों ने डाला वोट, दिखा गजब का उत्साह

Published on

सीहोर,

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा. इसी बीच सीहोर जिले में 80 साल से अधिक आयु के मतदाता और दिव्यांगों के लिए सोमवार को पोस्टल बैलेट से मतदान कराया गया. पोलिंग बूथ और मतदान दल जिले भर में बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के घर पहुंचे. इसमें 1415 बुर्जुगों-दिव्यांगों ने घर से ही मतदान किया. मतदान को लेकर बुजुर्गो और दिव्यांगजनों में भारी उत्साह देखने को मिला.

जिला जन संपर्क विभाग ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार जिले भर में 80 साल से अधिक आयु के मतदाता और दिव्यांगों के लिए पोलिंग बूथ और मतदान दल जिले भर में बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के घर पहुंचा और पोस्टल बैलेट से उनके घर पर ही मतदान कराया. जिले भर में कुल 1495 बुर्जुग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान करने का विकल्प दिया था.

80 साल से अधिक 1077 और 338 दिव्यांगों ने किया मतदान
जन संपर्क विभाग के मुताबिक, सोमवार को हुए मतदान में कुल 1415 बुर्जुगों और दिव्यांगजनों ने घर से मतदान किया. जिले में 80 साल से अधिक आयु के 1077 और 338 दिव्यांगों ने मतदान किया है. बुधनी विधानसभा में 455, आष्टा में विधानसभा में 587, इछावर विधानसभा में 63 तथा सीहोर विधानसभा में 310 मतदाताओं ने घर पर मतदान किया.

मतदान को लेकर दिखा उत्साह,
मतदान को लेकर बुजुर्गो और दिव्यांगजनों में भारी उत्साह देखने को मिला. बुजुर्गो और दिव्यांगजनों के घर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई. इसके बाद विधानसभा चुनाव के लिए घर से मतदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मतदाताओं ने कहा कि पहले हमें मतदान केंद्र जाने में कठिनाई होती थी. पहले परिजन मतदान कराने ले जाते थे. चुनाव आयोग को घर बैठे मतदान करने की सुविधा के लिए धन्यवाद.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...