13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपाल'अखिलेश अपना प्रचार करने आए हैं या बीजेपी का...', बोले दिग्विजय सिंह

‘अखिलेश अपना प्रचार करने आए हैं या बीजेपी का…’, बोले दिग्विजय सिंह

Published on

झाबुआ,

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में सीट शेयरिंग को लेकर सपा और कांग्रेस की तल्खी रह-रहकर बाहर आ रही है. सपा प्रमुख द्वारा कांग्रेस को चालबाज पार्टी बताए जाने के बाद राज्य के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. इस दौरान उन्होंने यादव परिवार से पुराने संबंधों का जिक्र भी किया.

दरअसल, दिग्विजय सिंह सोमवार को झाबुआ पहुंचे थे. यहां उन्होंने अखिलेश यादव के बयान पर कहा, ‘तो किसको वोट दें भाई. आज सरकार बनाने की लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस की है. समाजवादी पार्टी की सरकार तो बननी नहीं है’.

‘अखिलेश जी जो कह रहे हैं, उसकी यह भी वजह होगी’
पूर्व सीएम ने आगे कहा, अखिलेश बेटे समान हैं. मुझ पर मुलायम सिंह जी के साथ ही पूरे परिवार की कृपा रही है. हम लोगों और समाजवादी पार्टी का समझौता नहीं हो पाया. अखिलेश जी जो कह रहे हैं, उसकी यह भी एक वजह होगी. ठीक है अपने लिए वोट मांगें लेकिन इस तरह की बात क्यों कह रहे हैं. इससे किसको मदद मिलेगी?

अखिलेश किसका प्रचार करने आए हैं, अपना या बीजेपी का?
दिग्विजय सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के ऐसा कहने से बीजेपी को मदद मिलेगी. अखिलेश किसका प्रचार करने आए हैं, अपना या बीजेपी का? इससे इंडिया गठबंधन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. हम सब मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश चुनाव में सीट शेयरिंग मामले को लेकर अखिलेश यादव कांग्रेस पर खफा नजर आ रहे हैं. लगातार अपने बयानों से नाराजगी जता रहे हैं. उनके बयानों के जरिए बीजेपी इंडिया गठबंधन और कांग्रेस को घेर रही है.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...