9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयनई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर राजनीति नहीं होनी चाहिए : पूर्व...

नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर राजनीति नहीं होनी चाहिए : पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

Published on

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि राज्यों को नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के क्रियान्वयन पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।नायडू ने छात्रों और उनके अभिभावकों को घर में अपनी मातृभाषा में बात करने की सलाह दी, साथ ही इस बात पर जोर भी दिया कि किसी पर कोई भाषा “थोपी” नहीं जानी चाहिए। वह इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि थे।

उन्होंने कहा, “नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 वर्तमान शैक्षिक प्रणाली में बहुत सारे बदलाव ला रही है। प्रत्येक विश्वविद्यालय और शिक्षक को नीति को पढ़ना चाहिए और इसे अच्छी भावना से लागू करना चाहिए।”

नायडू ने अपने संबोधन में कहा, ”यह सभी राज्य सरकारों से मेरी अपील है। एनईपी के क्रियान्वयन पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह देश के पक्ष में है। दीक्षांत समारोह का उद्घाटन उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने किया, जो विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं। दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 552 स्नातक, 172 स्नातकोत्तर और 15 डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की गई।

भारत के दक्षिणी हिस्सों में हिंदी के विरोध का उदाहरण लेते हुए नायडू ने कहा कि व्यक्ति को अधिक से अधिक भाषाएं सीखनी चाहिए। उन्होंने कहा, ”दक्षिण में तमिलनाडु जैसे राज्यों में, हिंदी को लेकर कुछ विरोध है…सभी भारतीय भाषाएं महान हैं, आप हिंदी सीखे बिना जीवन में आगे नहीं बढ़ सकते क्योंकि यह बड़ी संख्या में लोगों द्वारा बोली जाती है।”

स्नातकों को बधाई देते हुए, उपराज्यपाल सक्सेना ने छात्रों को अपने जुनून को आगे बढ़ाने और देश के विकास में योगदान देकर हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 2 ‘चांसलर गोल्ड मेडल’ और 12 ‘वाइस-चांसलर गोल्ड मेडल’ से सम्मानित किया गया।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...