9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयफ्लाइट में सो रही थी मह‍िला, पास बैठे शख्स ने प्राइवेट पार्ट...

फ्लाइट में सो रही थी मह‍िला, पास बैठे शख्स ने प्राइवेट पार्ट को छुआ, की अश्‍लील हरकत

Published on

बेंगलुरु:

हवाई सफर के दौरान फ्लाइट में कुछ लोगों का व्यवहार टेंशन दे रहा है। साथी यात्रियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट, पेशाब करना और यौन उत्पीड़न करना आम बात हो गई है। हालांकि एयरलाइंस और डीजीसीए ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन हालात में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में एक महिला को इंटरनेशनल फ्लाइट में बेहद कड़वा अनुभव हुआ। महिला के बगल में बैठे एक व्यक्ति ने उसका यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान उसने मह‍िला के प्राइवेट पार्ट को टच क‍िया।

​कब हुई घटना?​
यह घटना फ्रैंकफर्ट से बेंगलुरु जा रही लुफ्थांसा फ्लाइट में हुई। आंध्र प्रदेश के तिरुपति की एक 32 साल की महिला को इस स्थिति का सामना करना पड़ा। 52 साल के एक शख्स ने महिला से छेड़छाड़ की। बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि यह घटना 6 नवंबर को फ्रैंकफर्ट-बेंगलुरु लुफ्थांसा फ्लाइट में हुई। जब महिला विमान में सो रही थी तो उसके बगल में बैठे एक अन्य यात्री ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।

​शख्‍स ने मह‍िला के प्राइवेट पार्ट को छुआ
पुल‍िस ने बताया क‍ि शख्‍स ने मह‍िला के प्राइवेट पार्ट को छुआ और अश्‍लील हरकत की। इससे वह नींद से जाग गई और उस आदमी को हड़काया। इसके बावजूद वह शख्स ऐसी हरकत कर रहा था। जब उसने उसे परेशान करना बंद नहीं किया तो मह‍िला ने यह बात एयरलाइन स्टाफ को बताई। जैसे ही उसने कहा कि वह अपनी सीट बदल लेगी, एयरलाइन स्टाफ ने उसे दूसरी सीट पर बैठा दिया।

​बेंगलुरु एयरपोर्ट पर की श‍िकायत
आखिरकार विमान बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरते ही महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने अपनी शिकायत में कहा कि जब वह सो रही थी तो आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

​आरोपी जमानत पर र‍िहा​
महिला की शिकायत पर बेंगलुरु पुलिस ने आईपीसी की धारा 354ए के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि बाद में उस व्यक्ति को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...