गुरुग्राम,
राजस्थान के जयपुर से दिल्ली आ रही डबल डेकर बस में भीषण आग लग गई. इस घटना में 2 लोगों की जलकर मौत हो गई है. वहीं, 10-12 लोग झुलस गए हैं. घटना गुरुग्राम में सिग्नेचर टावर फ्लाईओवर पर हुई. झुलसे हुई सवारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस बुरी तरह से जल गई है. आग पर काबू पा लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है कि बस में आग किस कारण से लगी है.
