17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपाल'बेटों को सेट करने के लिए वो MP को अपसेट करने में...

‘बेटों को सेट करने के लिए वो MP को अपसेट करने में लगे हैं’, मोदी का दिग्विजय-कमलनाथ पर निशाना

Published on

सतना

मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, बीजेपी और कांग्रेस के शीर्ष नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतना में एक रैली के दौरान एमपी कांग्रेस चीफ कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये दोनों नेता बेटों को सेट करने में लगे हैं.

पीएम मोदी ने कहा, MP में कांग्रेस ने आपके सामने 2 ऐसे नेता खड़े किए हैं, जो कई दशकों से मध्य प्रदेश कांग्रेस को चलाते हैं. आजकल वो दोनों एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं. यही नेता MP को दशकों तक अभाव में रखने के लिए जिम्मेदार हैं. ये आपके बेहतर भविष्य का भरोसा नहीं दे सकते. इनका तो अभी बस एक ही एजेंडा है कि 3 दिसंबर को भाजपा से हारने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस पर किसका बेटा कब्जा करेगा! अपने बेटों को सेट करने के लिए वो पूरे मध्य प्रदेश को अपसेट करने में लगे हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा, आपको एक सीख याद रखनी है – कांग्रेस आई, तबाही लाई. अगर गलती से भी कांग्रेस आ गई तो फिर आपको सरकार से मिलने वाली सारी मदद बंद कर देगी. 10 साल में भाजपा सरकार ने 33 लाख करोड़ रुपये सीधे गरीबों के बैंक खातों में भेजे हैं और इसमें से एक रुपया भी इधर का उधर नहीं हो पाया. कांग्रेस किस तरह गरीबों का हक छीनती है उसका जीता-जागता प्रमाण है फर्जी लाभार्थी घोटाला. जितनी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आबादी मिलकर है, उतने फर्जी लाभार्थी कांग्रेस ने देश भर में कागजों में पैदा कर दिए थे. गरीबों का घर हो, मुफ्त राशन हो, मुफ्त इलाज हो आज इन पर भाजपा सरकार लाखों करोड़ रुपये खर्च कर रही है अर्थात देश का पैसा गरीबों के काम आ रहा है.

पीएम ने घोटालों का जिक्र कर कांग्रेस पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोटालों को याद कराते हुए कहा, जब कांग्रेस की सरकार थी, तब देश के लाखों करोड़ रुपये 2G घोटाले, कोयला घोटाले, कॉमनवेल्थ घोटाले और हेलिकॉप्टर घोटाले में जाते थे। मोदी ने ये सारे घोटाले बंद कर दिए हैं. हम लोकतंत्र का भव्य मंदिर नया संसद भवन बनते हैं, तो हम 30 हजार पंचायत भवन भी बनाते हैं. मुझे खुशी है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार होने के कारण MP उन राज्यों में से एक है जहां गरीबों के लिए लाखों घर बनाए गए. यहां सतना में भी गरीबों को 1.32 लाख घर मिले हैं.

पीएम ने किया राम मंदिर का जिक्र
मोदी ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर कहा, “मैं आजकल जहां भी जाता हूं, वहां अयोध्या में बन रहे प्रभु राम के मंदिर की चर्चा चलती है. पूरे देश में खुशी की लहर है. सौभाग्य से भरे इस पावन कालखंड में मेरे मन में एक बात बार-बार आती है. वो बात मुझे आंदोलित करती रहती है और मुझे तेज गति से दौड़ने की प्रेरणा देती रहती है. वो बात है – राम काज कीन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम… अब रुकना नहीं है, थकना नहीं है.

MP को मोदी की गारंटी पर भरोसा: पीएम
नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी यहां मतदान में इतने दिन बचे हैं, लेकिन उससे पहले ही झूठ का गुब्बारा फूट गया है. कांग्रेस के पास MP के विकास का कोई रोडमैप नहीं है. कांग्रेस के थके-हारे चेहरों में MP के युवाओं को कोई भविष्य नहीं दिखता. इसलिए MP को भाजपा पर भरोसा है. MP को मोदी की गारंटी पर भरोसा है. MP के चुनाव में आपका हर वोट त्रिशक्ति की ताकत से भरा हुआ है. आपका एक वोट यहां फिर से भाजपा की सरकार बनाने जा रहा है. आपका वही वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा. आपका वही वोट, भ्रष्टाचारी कांग्रेस को MP की सरकार से सौ कोस दूर रखेगा.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...