17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज, हार्दिक की...

वर्ल्ड कप के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज, हार्दिक की जगह कप्तानी की रेस में ये दो खिलाड़ी

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टी20 टीम के चोटिल कप्तान हार्दिक पंड्या का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 नवंबर से शुरू होने वाली भारत की आगामी पांच मैचों की सीरीज के लिए उपलब्ध होने की संभावना काफी कम है। मौजूदा वनडे विश्व कप के दौरान पंड्या के टखने का ‘लिगामेंट’ चोटिल हो गया था। उन्हें इस चोट से उबरने के लिए अधिक समय की जरूरत है।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद की जायेगी। इस बात की संभावना काफी अधिक है कि भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई में खेला जायेगा।

बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक हार्दिक के 10 दिसंबर से डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज शुरू होने तक फिट होने की संभावना है। इस मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘हार्दिक के फिटनेस हासिल करने और चयन के लिए उपलब्ध होने में कुछ समय है। इस बात की संभावना अधिक है कि वह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर डरबन में शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल हो जाये। वह इससे पहले अपना रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) पूरा कर लेंगे। इस बात पर कोई फैसला हालांकि एनसीए की ‘स्पोर्ट्स साइंस टीम’ करेगी।’

यह समझा जाता है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के नामित उपकप्तान सूर्यकुमार यादव या एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में टीम का नेतृत्व करेंगे। सूर्यकुमार विश्व कप में खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस के इस धाकड़ बल्लेबाज को सीमित ओवरों के दोनों प्रारूप के विशेषज्ञ के तौर पर देखा जाता है। वहीं विश्व कप में खेल रहे रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और तेज गेंदबाजों को टेस्ट सीरीज के लिए तरोताजा होने की जरूरत होगी।

टी20 विश्व कप आईपीएल के बाद अगले साल जून और जुलाई में अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए कोर टीम में आयरलैंड दौरे और एशियाई खेलों गये खिलाड़ी शामिल होंगे। अधिकारी ने कहा, ‘जाहिर है, किसी भी बड़े आयोजन के दौरान, जसप्रीत बुमराह जैसे किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जायेगा। उनके और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान पर्याप्त मैचों को खेल के इसके लिए तैयार रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ियों को चुने जाने की संभावना है। टीम में संजू सैमसन, ईशान किशन और युजवेंद्र सिंह को भी मौका मिल सकता है। अक्षर पटेल अगर चोट से उबरने में सफल रहे तो वह टीम में शामिल होंगे क्योंकि विश्व कप में टीम के अहम सदस्य रविंद्र जडेजा को दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले विश्राम मिलने की पूरी संभावना है।

चयनकर्ता टीम चयन के दौरान हाल ही संपन्न सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के नाम पर भी विचार करेंगे। ऐसे में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार, रियान पराग और अभिषेक शर्मा को टीम में मौका मिल सकता है। भुवनेश्वर ने सैयद मुश्ताक अली टी20 में सात मैचों में 16 विकेट लिये तो वही पंजाब के अभिषेक ने दो शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 485 रन बनाये। अभिषेक हालांकि सलामी बल्लेबाज और टीम में रुतुराज, यशस्वी जायसवाल, इशान किशन और शुभमन गिल जैसे विकल्प पहले है। अभिषेक हालांकि बायें हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी करते है।

रियान के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी बेहद खास रहा। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन किया। उन्होंने 510 रन बनाने के साथ 11 विकेट भी चटकाये। मध्यक्रम में राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों की मौजूदगी में उन्हें जगह मिलना मुश्किल होगा।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...