9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयधनतेरस पर कल इंद्रदेव बरसने वाले हैं, प्रदूषण से बेहाल दिल्लीवालों के...

धनतेरस पर कल इंद्रदेव बरसने वाले हैं, प्रदूषण से बेहाल दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा से राहत पाने के लिए कृत्रिम बारिश की तैयारी के बीच बड़ी खुशखबरीआई है। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 10 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर हल्की बारिश हो सकती है। कल धनतेरस का पर्व भी है, ऐसे में बारिश की बौछारें लोगों को बड़ी राहत देगी। पलूशन के डर से दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश लोगों ने घर से बाहर निकलना छोड़ दिया है। त्योहारों का रंग फीका हो रहा है। दिवाली से पहले बारिश की बौछारें दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी सौगात है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बारिश की संभावनाएं बनी है। IMD के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार शाम या रात तक सामान्य बारिश होने के आसार हैं। बारिश होने से वायु प्रदूषण में भारी कमी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में शुक्रवार को सामान्य बारिश की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बारिश होगी। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। ठंडी हवाएं तेज हो जाएंगी। 11 और 12 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री तक रह सकता है। 13 और 14 नवंबर को तापमान में और कमी आएगी। मध्यम दर्जे का कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रह सकता है।

दिल्ली सरकार कर रही है कृत्रिम बारिश की तैयारी
प्रदूषण को मात देने के लिए दिल्ली में पहली बार केजरीवाल सरकार ने कृत्रिम बारिश की योजना बनाई है। 20-21 नवंबर के आसपास यह कृत्रिम बारिश कराई जा सकती है। आईआईटी कानपुर ने दिल्ली सरकार को पूरा प्‍लान सौंपा है। आईआईटी कानपुर की दिल्ली सरकार के मंत्रियों के साथ हुई बड़ी बैठक में यह फैसला लिया गया। दिल्‍ली सरकार ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब एयर पलूशन से दिल्‍ली की सांस उखड़ने लगी है। हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। दिवाली नजदीक आने के साथ चिंता और बढ़ने लगी है। त्‍योहार के बाद एयर पलूशन और बढ़ने की आशंका है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे लेकर सख्‍त रुख अपनाया है।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...