9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयकाफी मोटा हो गया... महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत करने वाले वकील...

काफी मोटा हो गया… महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत करने वाले वकील को मिला अपना कुत्ता

Published on

नई दिल्ली

TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने की शिकायत करने वाले एडवोकेट जय अनंत देहाद्राई को उनका पालतू कुत्ता मिल गया है। आज उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए ‘एक्स’ पर हेनरी (कुत्ते का नाम है) का वेलकम किया। उन्होंने समर्थन और प्रेयर के लिए लोगों का भी शुक्रिया अदा किया। हेनरी को दुलारते हुए जय वीडियो में कहते सुने जाते हैं, ‘मोटा हो गया है क्योंकि एक्सरसाइज नहीं कर रहा था।’ कुछ दिन पहले ही एडवोकेट जय ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके पालतू कुत्ते ( हेनरी) के बदले महुआ के खिलाफ शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था, ‘हेनरी (पालतू कुत्ता) के बदले मुझे अपनी सीबीआई शिकायत और निशिकांत दुबे को लिखे पत्र को वापस लेने के लिए मजबूर करने का प्रयास किया गया। मैंने साफ मना कर दिया और कहा कि सीबीआई को ब्योरा दूंगा।’

गौर करने वाली बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के वकील जय को कुत्ता ऐसे समय पर मिला है जब कुछ घंटे पहले ही एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है और अब उनकी लोकसभा सदस्यता खतरे में पड़ गई है। सोशल मीडिया पर महुआ की हेनरी के साथ भी तस्वीर मौजूद है।

एडवोकेट जय अनंत देहाद्राई महुआ मोइत्रा के एक्‍स बॉयफ्रेंड बताए जाते हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सांसद के खिलाफ नए आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि महुआ 5-6 नवंबर को बिना बताए उनके घर आई थीं। आज उन्हें उनका कुत्ता मिल गया, ऐसे में लग रहा है कि शायद कुत्ते को लेकर दोनों में डील हो गई है। जय ने आरोप लगाया था कि हेनरी को महुआ ने अवैध तरीके से अपने पास रखा हुआ है। उन्होंने इसे दो साल पहले 75 हजार रुपये में दिल्ली के जनकपुरी की एक दुकान से खरीदा था।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...