9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयआर्मी कमांडर्स के लिए प्रमोशन बोर्ड का प्रपोजल ठंडे बस्ते में, क्या...

आर्मी कमांडर्स के लिए प्रमोशन बोर्ड का प्रपोजल ठंडे बस्ते में, क्या है वजह?

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय सेना में थ्री स्टार ऑफिसर्स की ग्रेडिंग और आर्मी कमांडर बनने के लिए प्रमोशन बोर्ड बनाने का प्रस्ताव फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया है। सूत्रों के मुताबिक इसे लेकर अभी सहमति नहीं बनी है। अभी सेना में लेफ्टिनेंट जनरल बनने तक ही ऑफिसर की ग्रेडिंग होती है। आर्मी कमांडर बनने के लिए अभी कोई प्रमोशन बोर्ड नहीं बैठता और उन्हें नॉमिनेट किया जाता है। भारतीय सेना में कुल सात कमांड हैं यानी सात आर्मी कमांडर। जिनमें से छह ऑपरेशनल कमांड हैं और एक ट्रेनिंग कमांड। कमांड को लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारी हेड करते हैं। यानी थ्री स्टार ऑफिसर इसके प्रमुख होते हैं।

एक कमांड में आमतौर पर तीन से चार कोर आती हैं। आर्मी की कोर को भी लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारी हेड करते हैं। इस रैंक तक पहुंचने के लिए यानी थ्री स्टार बनने तक के लिए प्रमोशन बोर्ड होता है। जिसमें ऑफिसर्स की ग्रेडिंग के हिसाब से एक पैनल तय करता है कि किनका प्रमोशन होना है। ग्रेडिंग में हर चीज के अलग अलग मार्क्स होते हैं। जैसे ऑफिसर का सर्विस रेकॉर्ड कैसा है, उन्होंने कहां कहां काम किया है, उनका काम कैसा रहा और क्या उन्हें कोई गैलेट्री या दूसरा अवॉर्ड मिला है। ग्रेडिंग में इन सब बातों का ध्यान रखा जाता है। प्रमोशन के वक्त इस ग्रेडिंग की सबसे ज्यादा अहमियत होती है और उसमें मिले मार्क्स के हिसाब से प्रमोशन तय होता है। लेकिन एक बार कोई लेफ्टिनेंट जनरल या इसके बराबर के पद में पहुंच गए तो फिर उनकी ग्रेडिंग नहीं की जाती और न ही उनके लिए प्रमोशन बोर्ड बैठता है।

सूत्रों के मुताबिक आर्मी कमांडर के लिए प्रमोशन बोर्ड का प्रस्ताव इसलिए लाया गया था ताकि ग्रेडिंग सिस्टम से आगे की जिम्मेदारी देने के लिए सही कैंडिडेट चुनने में मदद मिलेगी। लेकिन फिलहाल इस पर सहमति नहीं बन पाई है। एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक भले यह अभी लागू नहीं हो रहा है लेकिन इस पर बातचीत जारी रहेगी और आने वाले सालों में इसे लागू करने की कोशिश होगी।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...