9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदुनिया भर के विश्वविद्यालय भारत में खोलेंगे कैंपस, छात्रों को मिलेगा फायदा,...

दुनिया भर के विश्वविद्यालय भारत में खोलेंगे कैंपस, छात्रों को मिलेगा फायदा, जानिए कैसे कर सकेंगे आवेदन

Published on

नई दिल्ली

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भारत में विदेशी उच्च शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों की स्थापना और संचालन 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक विदेशी विश्वविद्यालय भारत में एक से अधिक परिसर स्थापित कर सकते हैं, लेकिन अलग से आवेदन करना होगा।

यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार के मुताबिक विदेशी विश्वविद्यालय भारत में एक से अधिक परिसर स्थापित कर सकते हैं, लेकिन अलग से आवेदन करना होगा। इसके लिए नए सिरे से पूरी प्रक्रिया को अपनाना होगा। उनके मुताबिक भारत में विदेशी विश्वविद्यालयों के परिसरों को उनके भर्ती मानदंडों के अनुसार शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती करने की स्वायत्तता होगी।

जानिए क्या हैं मानदंड
भारत में परिसर स्थापित करने का इच्छुक विदेशी उच्चतर शिक्षण संस्थान को आवेदन के समय पर निम्न मानदंडों में से किसी एक को पूरा करना होगा। एक उसने आवेदन के समय पर आयोग द्वारा समय-समय पर निर्धारित वैश्विक रैंकिंग की समग्र श्रेणी में शीर्षस्थ पांच सौ संस्थाओं के भीतर स्थान प्राप्त किया हो।

या दूसरा, उसने आवेदन के समय पर वैश्विक रैंकिंग की विषयवार श्रेणी में शीर्ष पांच सौ संस्थाओं के भीतर स्थान प्राप्त किया हो या आयोग की ओर से द्वारा समय-समय पर बताए गए किसी विशेष क्षेत्र में उत्कृष्ट विशेषज्ञता प्राप्त की हो। विनियम के मुताबिक भारत में विदेशी विश्वविद्यालय परिसर आनलाइन पाठ्यक्रम, दूरस्थ शिक्षा प्रदान नहीं कर सकते।

कोलकाता में रहने वाली छात्राओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, यहां के 193 साल पुराने स्कॉटिश चर्च कॉलेजिएट स्कूल ने पहली बार लड़कियों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। यानी अब यहां छात्राएं भी एडमिशन ले सकती हैं। इस स्कूल में पढ़ने की चाह रखने वाली छात्राएं अगले शैक्षणिक सत्र जनवरी 2024 से एडमिशन ले सकती हैं। इस स्कूल का सह-शिक्षा अनुभाग 18 डफ स्ट्रीट के परिसर में स्थापित किया गया है। इस परिसर में पहले चर्च द्वारा डायोसेसन किंडरगार्टन स्कूल चलाया जाता था।मैनेजमेंट ने यह फैसला किया है कि यहां प्री-प्राइमरी और प्राइमरी (कक्षा 1) में 30-30 छात्र-छात्राओं की क्षमता वाला सेक्शन शुरू किया जाएगा। जो अंग्रेजी के साथ-साथ बंगाल बोर्ड से भी संबद्ध होगा।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...