9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयकुमार विश्वास की सुरक्षा में तैनात CRPF के जवानों को क्‍यों हटाया...

कुमार विश्वास की सुरक्षा में तैनात CRPF के जवानों को क्‍यों हटाया गया?, जानें क्‍या है वजह

Published on

नई दिल्ली

जाने- माने कवि कुमार विश्वास की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवानों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। हाल ही में सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। घटना की जांच होने तक कुमार विश्वास की सुरक्षा में तैनात जवानों को बहरहाल ड्यूटी से हटा लिया गया है। एक डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि कुमार विश्वास की सुरक्षाकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की थी। इस मामले में अब जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, कुमार विश्वास की सुरक्षा को जारी रखने के लिए सीआरपीएफ के दूसरी यूनिट को तैनात किया गया है।

कुमार विश्वास की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ बुधवार को रोड रेज की घटना सामने आई थी। जब कुमार विश्वास गाजियाबाद से अलीगढ़ जा रहे थे। सीआरपीएफ महानिदेशक एस एल थाओसेन ने घटना की समीक्षा के बाद कोर्ट ऑफ इंक्‍वायरी का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया में पाया गया कि सुरक्षा में तैनात कमांडो ने संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं किया है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि घटना की जांच पूरी होने के बाद कुमार विश्वास की सुरक्षा में पहले से तैनात यूनिट को फिर से तैनात कर दिया जाएगा। तत्‍काल उनकी जगह पर दूसरी यूनिट को तैनात कर दिया गया है।

गृह मंत्रालय और कुमार विश्वास को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
रोड रेज की घटना को गंभीरता से लेते हुए सीआरपीएफ ने रिकॉर्ड किए गए कुछ वीडियो की जांच की है। साथ ही सुरक्षाकर्मियों द्वारा दिए गए शुरुआती बयानों के आधार पर एक प्रारंभिक रिपोर्ट भी तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि जांच कार्रवाई पूरी होने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय और कुमार विश्वास के साथ साझा किया जाएगा।

क्‍या है पूरा मामला
बता दें कि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों की ओर से बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके वाहन को कार ने टक्कर मार दी थी। साथ ही कुमार विश्वास के काफिले में चल रहे सीआरपीएफ और पुलिस कर्मियों पर भी हमला किया गया। इसके बाद पीड़ित डॉक्टर पल्लव बाजपेयी ने इंदिरापुरम पुलिस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उनके वाहन को टक्कर मारी गई और कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने उन पर हमला किया। इसी मामले पर सुरक्षा में तैनात जवानों पर जांच बैठाई गई है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...