9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में अभी नहीं लगेगा ऑड-ईवन, गोपाल राय बोले- बारिश के चलते...

दिल्ली में अभी नहीं लगेगा ऑड-ईवन, गोपाल राय बोले- बारिश के चलते प्रदूषण में सुधार हुआ

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में 13-20 नवंबर को ऑड ईवन लागू नहीं होगा. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दिल्ली में कल रात से मौसम में बदलाव हुआ है. बारिश की वजह से प्रदूषण में सुधार हुआ है. ऐसे में अभी ऑड ईवन लागू नहीं होगा. दिवाली के बाद समीक्षा बैठक होगी, उसके बाद ऑड ईवन पर फैसला लिया जाएगा.

दिल्ली-NCR पिछले 1 हफ्ते से प्रदूषण की मार झेल रहा है. वायु की गुणवत्ता स्तर यानी AQI 450 से ऊपर बना हुआ था. प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली सरकार ने तमाम बड़े फैसले भी लिए थे. ये नाकाफी साबित हुए. इसके बाद दिल्ली सरकार ने 13 नवंबर से ऑड ईवन लागू करने का ऐलान किया था. हालांकि, शुक्रवार सुबह दिल्ली-NCR में बारिश ने लोगों को राहत दी. आसमान में छाई धुंध साफ हो गई. AQI भी 400 से 100 के स्तर पर पहुंच गया.

क्या होता है ऑड ईवन?
Odd-Even का सीधा संबंध राजधानी में चलने वाले वाहनों से है. ऑड तारीखों पर Odd (जिन गाड़ियों के नंबर में आखिरी अंक 1,3,5,7 और 9 ) नंबर वाली और ईवन तारीखों पर Even नंबर (जिन गाड़ियों के नंबर में आखिरी अंक 0, 2, 4, 6, 8) वाली कारें चलेंगी.

दिल्ली सरकार पहले भी कई बार प्रदूषण से निपटने के लिए ऑड ईवन लागू कर चुकी है. सबसे पहले इसे एक जनवरी से 15 जनवरी 2016 तक लागू किया गया था. इसके बाद उसी साल 15 से 30 अप्रैल के बीच इसे लाया गया. इसके बाद 2019 में 4-15 नवंबर तक ऑड ईवन को लागू किया गया. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इसे सिर्फ दिखावा करार दिया था.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...