9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदिवाली पर दिल्ली की हवा ने रचा इतिहास, पिछले 8 साल में...

दिवाली पर दिल्ली की हवा ने रचा इतिहास, पिछले 8 साल में सबसे बेहतर AQI

Published on

नई दिल्ली,

दिवाली पर हवा की क्वालिटी ने कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सालों बाद ऐसा हुआ कि दिल्लीवालों को दिवाली के दिन साफ आसमान नजर आया और हवा सांस लेने के काबिल हुई. दिल्ली में दिवाली के दिन आठ साल में सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता दर्ज की गई हालांकि, पटाखे जलाने और रात के कम तापमान के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है.

दिल्लीवालों को अच्छी धूप का अनुभव हुआ और शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम 4 बजे 218 रहा, जो कम से कम तीन सप्ताह में सबसे अच्छा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले साल दिवाली पर AQI 312, 2021 में 382, ​​2020 में 414, 2019 में 337, 2018 में 281, 2017 में 319 और 2016 में 431 दर्ज किया गया था. बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है.

साल AQI
2023 218
2022 312
2021 382
2020 414
2019 337
2018 281
2017 319
2016 431

दिवाली से एक दिन पहले भी हवा ने तोड़ा रिकॉर्ड
शनिवार को 24 घंटे का औसत AQI 220 था, जो आठ सालों में दिवाली से एक दिन पहले सबसे कम था. इस साल दिवाली से ठीक पहले दिल्ली की वायु गुणवत्ता में तेजी से सुधार हुआ है. इस सुधार का श्रेय शुक्रवार को रुक-रुक कर हुई बारिश और प्रदूषकों के फैलाव के लिए अनुकूल हवा की गति को दिया जा सकता है क्योंकि गुरुवार को 24 घंटे का औसत AQI 437 दर्ज किया गया था.

बारिश ने सुधारी हवा
28 अक्टूबर से शुरू होकर दो हफ्ते तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ तक रही और इस अवधि के दौरान राजधानी में दमघोंटू धुंध भी छाई रही. बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में हल्की बारिश सहित अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिवाली से ठीक पहले हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार की भविष्यवाणी की थी.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जगह बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई, जिससे दिल्ली के वायु प्रदूषण में पराली जलाने से निकलने वाले धुएं का योगदान प्रभावी रूप से कम हो गया. आईएमडी ने यह भी भविष्यवाणी की थी कि एक बार पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद, शनिवार को हवा की गति बढ़कर लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी, जिससे दिवाली से पहले प्रदूषक तत्वों को फैलाने में मदद मिलेगी और प्रदूषण कम होगा.

देर रात बढ़ सकता है प्रदूषण
पिछले तीन साल से दिल्ली में पटाखे बनाने, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर रोक लगी हुई है. हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार रात और रविवार शाम को पटाखे जलाने की छिटपुट घटनाएं सामने आईं. वहीं, कम तापमान और पटाखे जलाने से रविवार देर रात दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...