19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालदीपावली पर लक्ष्मी पूजन कर रही थीं AAP नेत्री रुचि गुप्ता, तभी...

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन कर रही थीं AAP नेत्री रुचि गुप्ता, तभी पति ने कर दी फायरिंग

Published on

ग्वालियर,

दिवाली के मौके पर आम आदमी पार्टी (AAP) की नेत्री रुचि गुप्ता अपने फिटनेस सेंटर पर अपने कर्मचारियों की मौजूदगी में लक्ष्मी पूजन कर रही थीं तभी उनके पति हाथ में पिस्तौल लेकर वहां पहुंच गए और उन्होंने गोलियां चला दीं. वहां मौजूद दो कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गए. इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. घटना सिटी सेंटर इलाके की है.

दरअसल, सिटी सेंटर में स्थित रीवाइटल मंत्रा फिटनेस सेंटर एंड ब्यूटी केयर का संचालन आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता करती हैं. रविवार को दीपावली के मौके पर रुचि गुप्ता अपने फिटनेस सेंटर पर लक्ष्मी पूजन कर रही थीं. लक्ष्मी पूजन के समय फिटनेस सेंटर के कर्मचारी भी मौजूद थे, तभी वहां रुचि गुप्ता के पति संदीप ठाकुर पहुंच गए. संदीप ठाकुर के पास पिस्तौल भी थी. तभी वहां किसी बात को लेकर संदीप ठाकुर की बहस होने लगी और इस बहस के बाद संदीप ठाकुर ने फायरिंग कर दी. पिस्तौल से निकली गोलियां मौके पर मौजूद दो कर्मचारियों को घायल कर गईं.

रुचि गुप्ता के कर्मचारी निखिल शर्मा और उज्जवल त्यागी गोली लगने से घायल हो गए. मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने संदीप ठाकुर को पकड़ने की कोशिश की तो वह मौके से निकल भाग खड़े हुए. इसकी सूचना तुरंत यूनिवर्सिटी थाने को दी गई. जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है.

इस मामले में रुचि गुप्ता ने फोन कॉल पर बताया कि उनका अपने पति के साथ किसी बात पर मतभेद चल रहा था, वे पूजा में पहुंचे थे और अचानक से उन्होंने गोलियां चला दीं. वे खुद इस बात को नहीं समझ सकीं कि उन्होंने गोलियां उनको टारगेट करके चलाई थीं या किसी और को टारगेट करके. वहीं, रुचि गुप्ता ने पति के साथ हुए मतभेद की वजह को बताने से इनकार कर दिया. इस मामले में यूनिवर्सिटी थाना टीआई अनुराग प्रकाश ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि इस मामले में संदीप ठाकुर के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली है.

कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं रुचि गुप्ता.
रुचि गुप्ता आम आदमी पार्टी के टिकट पर ग्वालियर नगर निगम की महापौर के लिए चुनाव लड़ चुकी हैं. इससे पहले वे कांग्रेस पार्टी में थीं और कांग्रेस पार्टी में रहते हुए महिला जिलाध्यक्ष का पद भी संभाला चुकी हैं. लेकिन नगरीय निकाय चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था.

इसके बाद वे आम आदमी पार्टी के टिकट पर ही ग्वालियर नगर निगम की महापौर प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतरी थीं. लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हो सकी. हमेशा अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में रहने वाली रुचि गुप्ता एक बार फिर से अपने पति की वजह से ही सुर्खियों में आ गई हैं.

 

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...