19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालसाड़ी बांटते आए नजर सपा प्रत्याशी मिर्ची बाबा, CM शिवराज के खिलाफ...

साड़ी बांटते आए नजर सपा प्रत्याशी मिर्ची बाबा, CM शिवराज के खिलाफ बुधनी से लड़ रहे हैं चुनाव

Published on

सीहोर,

मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ रहे वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अपने जनसंपर्क के दौरान साड़ी बांटते नजर आ रहे हैं.

बुधनी से सपा प्रत्याशी वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा के साड़ी बांटने का वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है. एक वायरल वीडियो में जनसंपर्क के दौरान मिर्ची बाबा एक ग्रामीण से कह रहे हैं, ”एक संत आपके द्वार पर पहली बार आया है.”वहीं, एक महिला को साड़ी देते हुए सपा प्रत्याशी कह रहे- ”लीजिए माता जी….आशीर्वाद दीजिए मुझे आप. मेरी बहन हैं.” वहीं, एक और महिला को साड़ी देते हुए कह रहे एक संन्यासी आपके द्वार पर आया है.

वहीं, एक और वीडियो में मिर्ची बाबा महिला के पास पहुंचकर साड़ी देते हैं, तो महिला मना करती है. इस पर मिर्ची बाबा कह कहते हैं- ”आप मेरी बहन हो, आप बताओ त्यौहार पर आप भाई मानती हो कि नहीं, इसलिए नहीं कि आप मुझे वोट देना, एक संत आपके द्वार पर आया है. हाथ जोड़कर लीजिए…” दे

वीडियो में मिर्ची बाबा मौजूद महिलाओं से कह रहे हैं कि संतों को चुनाव में उतरना पड़ रहा है. गौ माता के लिए कुछ नहीं है, व्यापार नहीं है, रोजगार नहीं है और संत जो भी करेगा, आपके लिए करेगा. मिर्ची बाबा के यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. वही इसको लेकर बुधनी एसडीएम राधेश्याम बघेल ने बताया कि साड़ी बांटने की कोई शिकायत हमारे पास नहीं आई है. इसकी शिकायत होगी तो जांच करेंगे.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...