9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयपटाखों ने फिर जहरीली की हवा, ऑड-ईवन कब? दिल्ली सरकार के मंत्री...

पटाखों ने फिर जहरीली की हवा, ऑड-ईवन कब? दिल्ली सरकार के मंत्री ने सब क्लियर कर दिया

Published on

नई दिल्ली

3 दिन पहले हुई बारिश ने दिल्ली के पलूशन पर गहरी चोट की थी। राहत वाली बारिश ने सारे प्रदूषण को धो दिया था। हवा सांस लेने लायक हो गई थी लेकिन 12 नवंबर यानी कल की रात की आतिशबाजी ने जहरीली हवा की वापसी करा दी है। दिल्ली सरकार और बीजेपी के बीच भी जुबानी जंग जारी है। इस बीच ऑड-ईवन के लागू होने पर बना संशय भी हटता दिख रहा है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक बयान में कहा कि दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंचने पर ही इस नियम को लागू किया जाएगा। बता दें कि जब AQI 450 या उससे अधिक होता है तब उसे गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

गोपाल राय ने बता दिया कब लागू होगा ऑड-ईवन
दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने बताया कि अगर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘गंभीर प्लस’ (450 या उससे अधिक) तक पहुंच जाता है, तो सरकार ऑड-ईवन योजना लागू करेगी। राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने धूल प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए अपने अभियान को 30 नवंबर तक बढ़ाने और 14 नवंबर से खुले में कचरा जलाने के खिलाफ एक महीने का अभियान शुरू करने का फैसला किया है। बता दें कि रविवार की रात आतिशबाजी के कारण शहर के कई हिस्सों में PM10 और PM2.5 का स्तर बढ़ गया। दिल्ली का 24-घंटे का औसत AQI रविवार सुबह 11 बजे 212 (खराब श्रेणी में) से घटकर सोमवार सुबह 10 बजे 301 (बहुत खराब श्रेणी में) हो गया। इसके मंगलवार को ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने की उम्मीद है।

पलूशन बढ़ा और शुरू हो गई राजनीति
पलूशन का लेवल और बढ़ने के कारण आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग चालू हो गई है। गोपाल राय ने कहा कि भाजपा से जुड़े लोगों ने आम जनता को दिवाली पर आतिशबाजी के लिए उकसाया है, जिस कारण दिल्ली का यह हाल हुआ है। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में आतिशबाजी के लिए पटाखे उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लाये गये थे और इन राज्यों की पुलिस सहित कुछ लोगों ने पटाखों को राजधानी में ले जाने की अनुमति दी।

बीजेपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर पलटवार करते हुए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल सरकार विजनलेस सरकार है जो दिवाली उत्सव के प्रति पक्षपाती है और हर साल सर्दियों के प्रदूषण का दोष दिवाली पटाखों की एक रात पर मढ़ने की कोशिश करती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 4 नवंबर को आनंद विहार का एक्यूआई 498 था, तब क्या पटाखे चल रहे थे, जबकि दिवाली उत्सव के बाद सोमवार को एक्यूआई 250 के आसपास था। पिछले एक महीने से पूरी दिल्ली प्रदूषण की मार झेल रही है परंतु पंजाब की पराली, धूल और दिल्ली की ख़स्ताहाल सड़कों पर केजरीवाल चुप हैं।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...