15.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालकेंद्रीय मंत्री के बेटे का नया Video, इस बार 500 करोड़ की...

केंद्रीय मंत्री के बेटे का नया Video, इस बार 500 करोड़ की डील पर बात , कांग्रेस ने BJP को घेरा

Published on

भोपाल/मुरैना,

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के करोड़ों के कथित लेनदेन वाले वीडियो को एक सप्ताह भी नहीं बीता कि अब दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया है. इस वीडियो में देवेंद्र प्रताप कथित तौर पर 500 करोड़ रुपए की बात करते दिखाई दे रहे हैं. एक के बाद एक वीडियो सामने आते ही कांग्रेस ने अब केंद्रीय मंत्री को घेर लिया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट के जरिए मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लिखा है, बीजेपी सांसद और केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर का एक और वीडियो वायरल. मंत्री पुत्र इस बार 500 करोड़ की डील करते नज़र आ रहे हैं. मोदी जी, पूरा मध्यप्रदेश निगलना है.” उधर, सोमवार को सुबह ही ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री और मुरैना की दिमनी सीट से बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर ने पहले वाले वीडियो संबंध में पूछे गए सवाल पर पत्रकारों से कहा था, ”फर्जी मामलों में समय बर्बाद मत कीजिए.”

राहुल गांधी ने साधा था निशाना
पहले वाले वीडियो को लेकर राहुल गांधी ने भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था. कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता ने कहा था, ”आज मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार की राजधानी है. आपने बीजेपी नेता नरेंद्र सिंह तोमर जी के बेटे का वीडियो देखा होगा. वे आपका पैसा लूट रहे हैं, चोरी कर रहे हैं. बीजेपी नेताओं की लूट में नुकसान प्रदेश की जनता का हो रहा है.”

नीमच जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया में प्रसारित एक वीडियो का भी जिक्र किया जिसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे और एक ‘बिचौलिए’ को कथित तौर पर करोड़ों रुपये के बारे में बात करते हुए दिखाया गया है. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि वीडियो में तोमर जी का बेटा बैठकर आपके पैसे चुराता दिख रहा है.”

पता हो कि केंद्रीय मंत्री और दिमनी से बीजेपी के विधानसभा प्रत्यायाी नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के कथित तौर पर करोड़ों रुपये के लेनदेन पर चर्चा करने वाले एक वीडियो ने राज्य में चुनाव से बड़ा सियासी बवाल पैदा कर दिया है. देवेंद्र तोमर की शिकायत के आधार पर मुरैना पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. फरियादी ने आरोप लगाया है कि वीडियो उनकी छवि खराब करने के लिए प्रसारित किया गया है.

अपनी शिकायत में देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने कहा, “एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें झूठा दावा किया गया है कि मैंने करोड़ों रुपये का लेनदेन किया है. यह छेड़छाड़ करके मुझे बदनाम करने और नकारात्मक असर पैदा करने की साजिश का हिस्सा है. फर्जी वीडियो क्लिप से मेरी सार्वजनिक छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित किया जा रहा है.”

इधर, अब दूसरे वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने और कांग्रेस के आरोपों को लेकर देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं, इस नए वीडियो का मामला अभी पुलिस में भी नहीं पहुंचा है. aajtak.in इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...