15.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपाल'मैं अभी जवान ही हूं, ये मत सोचिएगा कि उम्र हो गई...

‘मैं अभी जवान ही हूं, ये मत सोचिएगा कि उम्र हो गई है…’ कमलनाथ ने ऐसा क्यों कहा?

Published on

सीहोर,

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के श्यामपुर पहुंचे. चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि मुझे यहां की दाल-बाटी का स्वाद याद है. पुराना समय था. भोपाल से आकर यहां घूमा करता था. मुझे जवानी याद आती है. मैं अभी जवान ही हूं. ये मत सोचिएगा कि कोई उम्र लग गई है. मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता नौजवानों के भविष्य की रहेगी.

श्यामपुर में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शिवराज पर जमकर निशाना साधा. कहा कि मध्य प्रदेश आज देश का सबसे भ्रष्ट प्रदेश बन गया है. स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रहीं. शिक्षा-रोजगार चौपट हो गया है. हमारी 15 महीने की सरकार रही. 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया. उनकी सरकार में घोटाले और कमीशन का विकास हुआ है.

कमलनाथ ने कहा कि आप सब लोग भ्रष्टाचार के गवाह या भ्रष्टाचार के शिकार हैं. पैसे देकर गरीबी रेखा में नाम लिखवा लो. नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार है. जिसकी कीमत हमारे नौजवानों को चुकाना पड़ रही है. ऊपर की सहमति से यह भ्रष्ट प्रदेश बना. 15 महीने की हमारी सरकार रही जिसमें हमने नीति और नीयत का परिचय दिया. हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया. सीहोर में 1 लाख 10 हजार किसानों का 480 करोड़ रुपए का कर्जा माफ हुआ.

‘शिवराज झूठ बोले खाना हजम नहीं होता’
कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी को बिना झूठ बोले खाना हजम नहीं होता. हमने किसानों का कर्जा माफ किया. गौ शालाएं बनाईं. जबकि मुख्यमंत्री कहते हैं कि कुछ नहीं हुआ. शिवराज सिंह चौहान से झूठ भी शरमा जाती है. घोटालों और कमीशन का विकास हुआ है. बीजेपी में महंगाई, बेरोजगारी, और माफिया राज बना दिया. घर-घर शराब दी. प्रदेश को चौपट कर दिया.

‘तीन दिन बाद जनता विदा करेगी’
पीसीसी चीफ बोले, शिवराज सिंह का आजकल डबल स्पीड से झूठ चल रहा है. किसी को 450 का गैस सिलेंडर दिया. 4 महीने पहले उन्हें लाड़ली बहनें याद आ गईं. शिवराज सिंह झूठी घोषणाओं की मशीन डबल स्पीड से चल रही है. कमलनाथ ने तंज कसते हुए कहा, ‘घोषणाएं नाम कीं, नौजवान बिना काम के, किसान बिना दाम के, शिवराज सिंह जी आप किस काम के…’ अब इनका कुछ नहीं बचा है. पुलिस, प्रशासन और पैसा इनका राज रहा है. तीन दिन की बात है. शिवराज सिंह को प्रदेश की जनता विदा करने वाली है.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...