15.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपाल'...मर भी गया तो राख से निकल आऊंगा' कांग्रेस पर जमकर बरसे...

‘…मर भी गया तो राख से निकल आऊंगा’ कांग्रेस पर जमकर बरसे CM शिवराज

Published on

श्योपुर ,

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस का चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है. दोनों ही दलों के स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं करने में जुटे हैं. इसी कड़ी में श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जन सभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कांग्रेस पार्टी के साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जमकर बरसे. सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो को लेकर कहा कि कांग्रेस ने तो मेरा श्राद्ध ही कर दिया था. लेकिन उनसे कहना चाहूंगा कि मैं मर भी गया तो राख के ढेर से फिर निकलकर आ जाऊंगा.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि कांग्रेस झूठी-बेईमान और भ्रम फैलानी वाली पार्टी है. राहुल और प्रियंका मुझे रोज गाली देते रहते हैं. इनके चक्कर में मत पड़ना. वरना सभी योजनाएं बंद हो जाएंगी.दीपावली के दूसरे दिन अपने चुनावी अभियान के तहत श्योपुर जिले के बड़ौदा कस्बे में बीजेपी उम्मीदवार दुर्गालाल विजय के समर्थन में एक जनसभा आयोजित की गई थी. इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने चिर परिचित अंदाज में जनता को संबोधित किया.

वहीं, कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर जुबानी हमला बोला. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस बड़ी परेशान है कि यह डेढ मुट्ठी का दुबला- पतला कहां से आ गया? कांग्रेसी रोज मुझे गाली देते हैं. प्रियंका गांधी बोलती है- कंस मामा है. मैं कहना चाहता हूं कि प्रियंका जी तुमने मामा क्या देखा है? जिसके दिल में दो-दो मां का प्यार है, वो मैं ही मामा हूं. शिवराज आगे बोल, कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर मेरा श्रद्धा ही कर दिया था. मैं कहना चाहता हूं कि मैं कहीं मर भी गया तो राख के ढेर से फिर निकल के आ जाऊंगा और अपने भांजे भांजियों की मामा सेवा करूंगा.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...