11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीयकिसानों के खाते में आने वाले हैं दो हजार रुपये, लेकिन इन...

किसानों के खाते में आने वाले हैं दो हजार रुपये, लेकिन इन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार और बुधवार को झारखंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी किसानों को तोहफा भी देंगे। पीएम मोदी पीएम किसान योजना के तहत 18000 करोड़ रुपये जारी करेंगे। यानी बुधवार को किसानों को इस योजना की 15वीं किस्त का लाभ मिलेगा और उनके खाते में 2000 रुपये आएंगे। इसके पहले 27 जुलाई 2023 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी हुई थी।

पीएम किसान योजना के तहत हर किसान को साल में 6000 रुपये मोदी सरकार देती है। ये राशि किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर की जाती है। किसानों को तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये हर साल दिए जाते हैं।पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त ऐसे किसानों को नहीं मिलेगी, जिन्होंने ई केवाईसी नहीं करवाया है। अगर आप भी ईकेवाईसी नहीं करवाए हैं तो इसे तुरंत करवा ले, क्योंकि अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आपको पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

पीएम किसान योजना के तहत जुलाई 2023 तक 11 करोड़ 27 लाख 90 हजार 289 किसानों ने रजिस्टर करवाया था और उन्हें इसका लाभ मिलता था। लेकिन इसके बाद यह सामने आया कि दो करोड़ किसान फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकारों ने उनके ऊपर शिकंजा कसना शुरू किया और सख्ती की गई। अब किसानों की संख्या 9 करोड़ ही रह गई है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...