15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालसर, आपके बेटे का वीडियो वायरल हो रहा है... सवाल सुनकर भागने...

सर, आपके बेटे का वीडियो वायरल हो रहा है… सवाल सुनकर भागने लगे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह

Published on

ग्वालियर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का वीडियो वायरल है। वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। वहीं, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बेटे के वीडियो पर चुप्पी साध ली है। ग्वालियर में आमसभा के लिए पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर से पत्रकारों ने वीडियो को लेकर सवाल किया तो वह भागने लगे। वहीं, विपक्ष के आरोपों पर जवाब नहीं दिया। बेटे देवेंद्र सिंह तोमर के वीडियो में करोड़ों की लेन देन की बात हो रही है।

दरअसल, मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में नरेंद्र सिंह तोमर के बड़े बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर का एक वीडियो वायरल है। इसे लेकर सियासी पारा हाई हो गया है। साथ ही मंत्री नरेंद्र सिंह बैकफुट पर आ गए हैं। वीडियो में करोड़ों रुपए के लेनदेन की चर्चा हो रही है। पहले वीडियो में 100 करोड़ तो दूसरे में 500 करोड़ की चर्चा हो रही है। हालांकि इन वीडियोज की सत्यता की पुष्टि नवभारत टाइम्स.कॉम नहीं करता है।वहीं, वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस शोर मचा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने पूरी तरह से चुप्पी साध ली है। इसको लेकर कांग्रेस ईडी से लेकर सभी एजेंसियों की जांच की मांग कर रही है।

भागते नजर आए तोमर
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की ग्वालियर में आज बड़ी सभा थी। वह बीजेपी प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा के लिए हीरापुर में वोट मांगने आए थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा की कई रीति नीतियों की चर्चा की। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। सभा को संबोधित करने के बाद जब मीडिया ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से उनके बेटे के देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के वायरल वीडियो को लेकर चर्चा करनी चाही तो वे कन्नी काटते रहे।

सवाल पूछने पर मीडियाकर्मियों वह कन्नी काटते रहे। पत्रकारों ने जब सवाल किया तो वह गाड़ी की तरफ माइक हटाते हुए निकल गए। कैमरा को देखकर वह पीछे की ओर पलटे भी नहीं। उन्होंने इन सवालों पर कोई जवाब नहीं दिया और गाड़ी पर बैठकर निकल गए।

कांग्रेस हमलावर
कांग्रेस नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के वीडियो को लेकर अटैकिंग मोड में है। राहुल गांधी अपनी सभाओं में पूछ रहे हैं कि आपने नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के वीडियो को देखा क्या। साथ ही वह पूछ रहे हैं कि मोदी जी इसकी जांच क्यों नहीं करवा रहे हैं। हालांकि यह साफ है कि बेटे के वीडियो की वजह से नरेंद्र सिंह तोमर बैकफुट पर आ गए हैं।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...