9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयViral Video: चलती बाइक पर जलाए पटाखे और फिर फ़िल्मी स्टाइल में...

Viral Video: चलती बाइक पर जलाए पटाखे और फिर फ़िल्मी स्टाइल में करने लगे स्टंट, बुरे फंसे

Published on

नई दिल्ली

दीपावली के मौके पर बड़ी संख्या में पटाखे जलाए गए। कई लोगों ने कानून को दरकिनार कर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नजरअंदाज कर पटाखे फोड़े। हालांकि चलती कार और बाइक से भी पटाखे फोड़े गए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग चलती बाइक से स्टंट करते हुए पटाखे फोड़ रहे हैं लेकिन इन पर अब कानूनी शिकंजा कस चुका है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कई बाइक सवार युवा सड़क पर स्टंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वे सभी बाइक पर पटाखे भी जला रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर ये युवा बाइक से स्टंट कर रहे हैं और पटाखे जला रहे हैं। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्टिव हुई और कई लोग इस मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो दीपावली के पहले का है, लेकिन दीपावली के वक्त यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने एक शख्स की गिरफ्तारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्टंट में शामिल कुल 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मामला तमिलनाडु के त्रिची का है।

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना), 286 (विस्फोटक पदार्थ के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) और 336 (दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) के तहत मामला दर्ज किया है। बताया गया कि वायरल वीडियो में Devil Rider नाम के यूजर का जिक्र किया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच की और आरोपियों तक पहुंच गई।

ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कार के ऊपर पटाखे रखकर जलाए गए। यह सब तब हुआ जब कर सड़क पर तेजी से चल रही थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया था और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...