9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयहॉस्टल स्टूडेंट्स के बीच छिड़ी 'जंग', रॉकेट्स से किया एक दूसरे पर...

हॉस्टल स्टूडेंट्स के बीच छिड़ी ‘जंग’, रॉकेट्स से किया एक दूसरे पर अटैक- VIDEO

Published on

नई दिल्ली,

हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स के बीच दिवाली के मौके पर एक अलग तरह का युद्ध देखने को मिला. इन्होंने एक दूसरे पर पटाखों से हमला किया. इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि स्टूडेंट एक दूसरे की हॉस्टल बिल्डिंग पर स्काय-रॉकेट से हमला कर रहे हैं. ये किसी जंग के मैदान जैसा नजारा दिख रहा है. यहां हथियार के तौर पर स्काय-रॉकेट इस्तेमाल हो रहे हैं. स्टूडेंट्स ने ये लड़ाई दिवाली वाले दिन लड़ी.

वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है, ‘दिवाली के जश्न के दौरान पटाखों के जरिए हॉस्टल के लड़कों के दो ग्रुप्स के बीच कलेश हुआ है.’वीडियो किस जगह का है, इसका पता नहीं चल पाया है. भारत में दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को रविवार के दिन मनाया गया था. हालांकि इसी अकाउंट से बाद में बताया गया है कि घटना IIIT कोट्टायम की है.

इस वीडियो को अभी तक 4.91 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है. इसे 7.3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है. साथ ही लोग कमेंट करते हुए वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये कॉलेज लाइफ है.’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘वॉर्डन नहीं था क्या उस दिन.’ तीसरे यूजर का कहना है, ‘इनके कॉलेज वाले इन्हें मारते नहीं हैं क्या?’ वहीं चौथे शख्स ने कहा, ‘ये सिर्फ बॉयज हॉस्टल में हो सकता है.’ लोग इस लड़ाई को लेकर जोक्स भी शेयर कर रहे हैं. वो इसे हैरी पॉटर की फिल्मों का सस्ता वर्जन बता रहे हैं. लोग खूब मीम्स भी पोस्ट कर रहे हैं.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...