10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीय19 नवंबर को दिल्ली में बंद रहेंगे शराब के ठेके, वर्ल्ड कप...

19 नवंबर को दिल्ली में बंद रहेंगे शराब के ठेके, वर्ल्ड कप फाइनल के दिन नहीं छलकेंगे जाम!

Published on

नई दिल्ली

केजरीवाल सरकार ने 19 नवंबर (रविवार) को देश की राजधानी दिल्ली में ड्राई डे घोषित कर दिया है। शुक्रवार को दिल्ली सरकार के एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से इस संदर्भ में एक ऑर्डर जारी कर दिया गया। इस ऑर्डर में कहा गया है कि 19 नवंबर को दिल्ली में शराब की बिक्री नहीं होगी। इस दिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा। हालांकि सरकार ने यह फैसला छठ पूजा के मद्देनजर लिया है।

सभी लाइसेंसधारियों के लिए लागू होगा फैसला
सरकारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली एक्साइज नियम, 2010 के नियम 52 के तहत 19 नवंबर को राजधानी में ड्राई डे घोषित किया गया है। इस दिन किसी भी लाइसेंसधारी को शराब की बिक्री की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि सरकार छठ पूजा को लेकर कई विशेष तैयारियां कर रही है। ड्राई डे की घोषणा भी उसी संदर्भ में है। हालांकि 19 नवंबर को विश्व कप का फाइनल भी है तो उस लिहाज से भी शराब से जश्न मनाने वाले लोगों के लिए यह बुरी खबर है।

सरकार ने घोषित किए थे 6 ड्राई डे
बता दें कि दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने पिछले महीने अक्टूबर से दिसंबर तक 6 ड्राई डे घोषित किए थे। उसमें छठ पूजा शामिल नहीं थी। आबकारी विभाग का यह फैसला ताजातरीन है। बता दें कि दिल्ली में त्योहारों और चुनाव के दिनों को ड्राई डे के रूप में चिह्नित किया जाता है। इस दिन सरकार मूल रूप से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाती है। वहीं जब लोग ड्राई डे का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सरकार कार्रवाई भी करती है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...