10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीय'हम ऐसे देश में नहीं, जहां कानून का शासन न हो', जानें-...

‘हम ऐसे देश में नहीं, जहां कानून का शासन न हो’, जानें- दिल्ली हाईकोर्ट ने MCD को क्यों लगाई फटकार

Published on

नई दिल्ली,

जामा मस्जिद के आसपास के पार्कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट नाराज दिखा. दिल्ली हाईकोर्ट ने जामा मस्जिद के पास सार्वजनिक पार्कों को अपने कब्जे में लेने को रोकने से विफल रहने पर MCD को फटकार लगाई है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक पार्कों का संरक्षण जरूरी है. एमसीडी जैसी अथॉरिटी उन पर कब्जा नहीं छोड़ सकती. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि हम ऐसे देश में नहीं रह रहे हैं, जहां कानून का शासन नहीं है. हाईकोर्ट ने MCD को दिल्ली पुलिस की सहायता लेने का निर्देश दिया है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने MCD को चार हफ्ते के अंदर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. हाई कोर्ट में 21 दिसंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी. MCD के वकील ने कोर्ट को बताया कि जामा मस्जिद से सटे सार्वजनिक नॉर्थ पार्क और साउथ पार्क पर पहले से उसका कब्ज़ा नहीं हैं. DDA ने 2007 में जामा मस्जिद के आसपास के पार्कों का कब्जा एमसीडी को सौंप दिया था.

MCD ने कहा कि हाल ही में उनके अधिकरियों को साउथ पार्क में प्रवेश की अनुमति दी गई थी. पार्क का रखरखाव अब एमसीडी द्वारा किया जा रहा है. जबकि नॉर्थ पार्क पर अभी भी ताला लगा हुआ है. यह जामा मस्जिद अधिकारियों के कब्जे में है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...