10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयनकल रोकने को लेकर CBSE सख्त! बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर कर रहा विचार,...

नकल रोकने को लेकर CBSE सख्त! बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर कर रहा विचार, जानिए बड़ी बातें

Published on

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से 10वीं-12वीं की परीक्षाएं फरवरी और मार्च में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड की तरफ से शॉर्ट शेड्यूल जारी कर दिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही विस्तृत शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। इसी बीच बोर्ड की तरफ से रविवार को बड़ी जानकारी साझा की गई है। जिसके मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं में नकल व अनुचित कदाचार पर अंकुश लगाने के लिए परीक्षाओं में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण लागू करने की योजना बना रही है। इस बड़े कदम के दायरे में देशभर के करीब 1500 परीक्षा केंद्र और करीब 17 लाख छात्र शामिल होंगे।

“बोर्ड पूरे देश में ऑफ़लाइन/ऑनलाइन दोनों तरीकों से यानी पेन और पेपर परीक्षा या भारत भर के विभिन्न चयनित शहरों में सीबीटी मोड में विभिन्न परीक्षाएं आयोजित करता है। परीक्षा के दौरान और परीक्षा के बाद देश भर में प्रति परीक्षा लगभग 1200 से 1500 परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण सेवाएं (डिजिटल फिंगर-प्रिंट कैप्चरिंग, फोटो कैप्चरिंग, छात्रों के प्रमाणीकरण के लिए स्कैन की गई तस्वीरों के साथ चेहरे का मिलान) प्रदान की जानी हैं।

न्यूज-18 की खबर के मुताबिक बोर्ड की तरफ से इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि परीक्षाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कदाचार, अनुचित साधनों और प्रतिरूपण पर अंकुश लगाने के लिए यह फैसला लिया जा सकता है। “सीबीएसई विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखने के लिए छात्रों की पहचान की पुष्टि करके डिजिटल फिंगर-प्रिंट कैप्चरिंग और फेस मैचिंग (फोटो कैप्चरिंग सहित) को लागू करके परीक्षा प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और उपस्थिति अंकन प्रणाली को लागू करने का इच्छुक है।

सीबीएसई ने कहा कि इसको लगभग 1,200 से 1,500 परीक्षा केंद्रों पर लागू किया जाएगा। इसके तहत 17 लाख छात्रों और चार परीक्षा तिथियों को कवर किया जाना है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जल्द ही इस पर फाइनल फैसला लिया जा सकता है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...