10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयचुनावी राज्यों में पानी की तरह बहाया जा रहा पैसा! EC ने...

चुनावी राज्यों में पानी की तरह बहाया जा रहा पैसा! EC ने जब्त किए 1760 करोड़, पिछली बार से 7 गुना ज्यादा

Published on

नई दिल्ली

छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और मिजोरम में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कराए जाने के लिए अवैध रूप से पैसों के लेनदेन के खिलाफ चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। हालांकि इसके बावजूद पानी की तरह पैसों को बहाया जा रहा है। इसके चलते इन राज्यों में चुनाव की तिथियों के ऐलान के बाद से अब तक1,760 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। यह 2018 में इन्हीं प्रदेशों में हुए चुनाव के समय जब्त किए गये 239.15 करोड़ रुपये से सात गुना ज्यादा है।

चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में 20.77 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। इसके अलावा 2.16 करोड़ रुपये की शराब, 4.55 करोड़ रुपये के ड्रग्स, 22.76 करोड़ रुपये की कीमती मेटल्स, 26.68 करोड़ रुपये के मुफ्त में बांटे गए सामान भी पकड़े। कुल मिलाकर यहां से 76.90 करोड़ रुपये जब्त हुए।

इसी तरह मध्य प्रदेश में 33.72 करोड़ रुपये नकदी मिले, 69.85 करोड़ रुपये की शराब, 15.53 करोड़ रुपये के ड्रग्स, 84.1 करोड़ रुपये की कीमती मेटल्स और 120.53 करोड़ रुपये के मुफ्त सामान मिले। मध्य प्रदेश में कुल मिलाकर 323.70 करोड़ रुपये जब्त हुए।राजस्थान में 93.17 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। इसके अलावा 51.29 करोड़ रुपये की शराब, 91.71 करोड़ रुपये के ड्रग्स, 73.36 करोड़ रुपये की कीमती मेटल्स, 341.24 करोड़ रुपये के मुफ्त में बांटे गए सामान पकड़े गये। यानी कुल मिलाकर 650.70 करोड़ रुपये जब्त हुए।

तेलंगाना में 225.23 करोड़ रुपये नकद, 86.82 करोड़ रुपये की शराब, 103.74 करोड़ रुपये के ड्रग्स, 191.02 करोड़ रुपये की कीमती मेटल्स, 55.41 करोड़ रुपये के मुफ्त सामान पकड़े गए। यानी यहां से कुल 659.20 करोड़ रुपये जब्त हुए।मिजोरम में नकदी कुछ नहीं मिला। 4.67 करोड़ रुपये की शराब पकड़ी गई। 29.82 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त किए गये। कीमती मेटल्स नहीं मिले। 15.16 करोड़ रुपये के मुफ्त सामान मिले। कुल मिलाकर यहां 49.60 करोड़ रुपये जब्त हुए।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...