10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयकेजरीवाल का MCD कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, न्यूनतम वेतन में होगा इजाफा,...

केजरीवाल का MCD कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, न्यूनतम वेतन में होगा इजाफा, जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी (AAP) नीत दिल्ली नगर निगम (MCD) ने कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने का फैसला किया है। एमसीडी के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमसीडी के अकुशल श्रमिकों के लिए मासिक न्यूनतम वेतन 16,792 रुपये से बढ़कर 17,234 रुपये हो जाएगा। अर्द्ध-कुशल श्रमिकों के लिए वेतन 18,499 रुपये से बढ़कर 18,993 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 20,375 रुपये से बढ़कर 20,903 रुपये हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि एक अप्रैल से सभी एमसीडी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी ने एक अप्रैल से सभी एमसीडी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की घोषणा की थी। न्यूनतम वेतन बढ़ाने पर सरकार का प्रस्ताव एमसीडी के सदन की अगली बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। एमसीडी के अधिकारी ने कहा कि निगम कर्मचारियों के लिए संचित महंगाई भत्ता सदन से मंजूरी मिलने के बाद जारी किया जाएगा। एमसीडी सदन के बैठक के एजेंडे के अनुसार, लिपिक और पर्यवेक्षी कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन में भी वृद्धि की जाएगी।

प्रस्ताव के मुताबिक, गैर-मैट्रिक पास कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन बढ़कर 18,993 रुपये, मैट्रिक पास लेकिन स्नातक नहीं होने पर 20,902 रुपये तथा स्नातक और इससे ऊपर के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 22,744 रुपये हो जाएगा। इन कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता क्रमश: 494 रुपये, 546 रुपये और 598 रुपये प्रति माह होगा।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...