12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या कोरोना वैक्सीन से बढ़ रहे युवाओं की मौत के मामले? ICMR...

क्या कोरोना वैक्सीन से बढ़ रहे युवाओं की मौत के मामले? ICMR की स्टडी में हुआ ये खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की ओर से की गई एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन से युवाओं में सडन डेथ यानी अचानक मौत का खतरा नहीं बढ़ा है. स्टडी में यह भी कहा गया है कि कई फैक्टर ऐसे रहे हैं, जिनसे असामयिक मौत की संभावना बढ़ी है. कोविड की वजह से अस्पताल में लंबे समय तक भर्ती रहना, अचानक मौत की फैमिली हिस्ट्री और लाइफस्टाइल में बदलाव जैसे बहुत ज्यादा शारीरिक काम करना और शराब-सिगरेट का सेवन काफी ज्यादा करने जैसे फैक्टर्स सामने आए हैं.

इस स्टडी में पूरे भारत से 18 से 45 उम्र के 47 टेरिटरी केयर अस्पताल के ऐसे प्रतिभागियों को शामिल किया गया, जिनकी एक अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2023 के बीच अचानक मौत हुई थी. इनकी मौत के कारण साफ नहीं हो पाए थे. स्टडी में यह सामने आया है कि कोविड वैक्सीनेशन से युवाओं में सडन डेथ का खतरा नहीं बढ़ा है.

स्टडी के दौरान 729 मौत के मामलों को देखा और ऐसे मामलों की भी स्टडी की, जिन्हें गंभीर कोविड हुआ और वे जीवित थे. इन सभी लोगों की मेडिकल हिस्ट्री, धूम्रपान, शराब का उपयोग और बहुत ज्यादा शारीरिक गतिविधि जैसे व्यवहार, क्या वे कोविड के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे और क्या उन्हें कोई टीका लगाया गया था? इन सब फैक्टर्स को देखा गया. स्टडी में यह भी कहा गया है कि वैक्सीनेशन से भारत में युवा वयस्कों में अचानक मौत का खतरा बढ़ा नहीं बल्कि इससे वयस्कों में यह खतरा कम हुआ है.

बीते कुछ समय पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने स्टडी का हवाला देते हुए लोगों को आगाह किया कि जो लोग कोरोना से गंभीर रूप से पीड़ित रहे हैं, उन्हें एक या दो साल तक बहुत ज्यादा मेहनत करने से बचना चाहिए. विशेषज्ञों का भी कहना है कि कोविड से ठीक हुए मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही एक्सरसाइज करनी चाहिए. अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए. हार्ट अटैक से बचने के लिए एक ही समय में बहुत ज्यादा और मेहनत वाली एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए.

भारत में युवाओं के बीच अचानक हो रही मौतों की रिपोर्ट्स मे रिसर्चर्स को यह जांच करने के लिए प्रेरित किया. भारत में तेजी से होने वाली इन मौतों ने लोगों के मन में यह डर पैदा कर दिया कि कहीं ये सभी मौतें कोविड-19 इंफेक्शन या कोविड वैक्सीनेशन से संबंधित तो नहीं. इस सभी चीजों को देखते हुए इस स्टडी को किया गया था.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...