12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयमुंबई हमले के 15 साल बाद इजरायल ने लश्कर-ए-तैयबा को क्यों घोषित...

मुंबई हमले के 15 साल बाद इजरायल ने लश्कर-ए-तैयबा को क्यों घोषित किया आतंकी संगठन

Published on

नई दिल्ली,

हमास से जारी जंग के बीच इजरायल ने मुंबई आतंकी हमले (26/11) को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है. इजरायल ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब मुंबई हमलों को करीब 5 दिन बाद 15 साल पूरे होने वाले हैं. इजरायल का यह कदम इसलिए भी अहम है, क्योंकि इजरायल भारत से हमास को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग कर चुका है. बता दें कि भारत ने हमास को आतंकी संगठन का दर्जा नहीं दिया है.

लश्कर के खिलाफ यह एक्शन लेने के बाद इजरायल की सरकार ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया. इसमें कहा गया है कि भारत सरकार ने इजरायल से ऐसा करने का अनुरोध नहीं किया. इसके बाद भी इजरायल ने अपनी तरफ से सभी प्रक्रियाएं पूरी कर लीं और लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन की सूची में डाल दिया.

इजरायल की टेरर लिस्ट में कौन से आतंकी संगठन?
इजरायल की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि नियमों के मुताबिक इजरायल उन आतंकी संगठनों को ही अपनी टेरर लिस्ट में शामिल करता है, जो इजरायल की सीमा के अंदर या उसके आसपास एक्टिव होकर इजरायल के खिलाफ काम कर रहे हैं. ऐसा ही भारत के मामले में भी है. इसके अलावा वैश्विक स्तर पर यूएनएससी या अमेरिकी राज्य विभाग के द्वारा घोषित किए गए आतंकी संगठनों को भी इजरायल अपनी टेरर लिस्ट में शामिल करता है.

मुबई हमलों के पीड़ितों के प्रति जताई संवेदना
इजरायली सरकार ने आगे कहा कि लश्कर-ए-तैयबा एक कुख्यात आतंकी संगठन है, जिसने सैकड़ों भारतीय नागरिकों के साथ-साथ कई लोगों की हत्या को अंजाम दिया है. 26 नवंबर 2008 को इसकी आतंकी घटना शांति की चाहत रखने वाले देशों में अब भी गूंजती रहती है. इजरायल आतंकवाद के सभी पीड़ितों और मुंबई हमलों में जीवित बचे लोगों के सात ही शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...